फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The corporation sent a report to the government to convert Bhagat Singh parking into a market

भगत सिंह पार्किंग को मार्केट में तब्दील करने की निगम ने शासन को भेजी रिपोर्ट

Thu, 16 Jun 2022 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
The corporation sent a report to the government to convert Bhagat Singh parking into a market
भगत सिंह पार्किंग को मार्केट में तब्दील करने की प्लानिंग निगम प्रशासन ने शासन के पास भेज दी है। रिपोर्ट के अनुसार निगम 21 जून को पहले और दूसरे तल की दुकानों की बिक्री या किराये पर देगा। इसके बाद पार्किंग के संचालन का फैसला होगा। प्रथम तल पर दुकान की कीमत 41 लाख या किराया 25 हजार रुपये प्रतिमाह और दूसरे तल पर दुकान की कीमत 40 लाख या किराये पर 22 हजार रुपये प्रतिमाह होगी।
विज्ञापन

प्रदेश के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता पांच जून को रोहतक आए हुए थे। उन्होंने शहीद भगत सिंह पार्किंग को मार्केट में तब्दील करने के निर्देश दिए थे। निगम अधिकारियों से पार्किंग को मार्केट में तब्दील करने का खाका बनाकर भेजने के लिए कहा था। जिस पर निगम प्रशासन ने रिपोर्ट शासन के पास भेज दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले निगम प्रथम व द्वितीय तल की दुकानों को उठाएगा। इसके बाद पार्किंग का उपयोग तय किया जाएगा। यदि जरूरत होगी तो दूसरे स्थान पर जगह तलाशकर पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि निगम 2019 में तय रेट पर ही दुकानों की बिक्री करेगा या किराये पर देगा। चार साल में जमीन के रेट में काफी इजाफा हुआ है, मगर दुकानदारों को रियायत देने के इरादे से निगम पुराने रेट पर ही दुकान देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम और द्वितीय तल पर बनी दुकानों के दाम
पहले तल पर 33 वर्ग फीट की 14 दुकानें हैं। प्रत्येक दुकान की बिक्री 41 लाख रुपये या 25 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर होगी। दूसरे तल पर 33 वर्ग गज की 14 दुकानें हैं। प्रत्येक दुकान की बिक्री 40 लाख रुपये या 22 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर होगी।
चार बार निगम ने लगवाई बोली
भगत सिंह पार्किंग की दुकानों की बोली निगम 11 सितंबर 2019, 13 सितंबर 2019, 28 नवंबर 2019 तथा 20 दिसंबर 2019 को लगवा चुका है, मगर एक भी बोलीदाता ने रुचि नहीं दिखाई।

भगत सिंह पार्किंग को मार्केट में तब्दील करने का पूरा खाका बनाकर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। 21 जून को 2019 में तय रेट पर ही दुकानों की बोली लगाई जाएगी। -डॉ. नरहरि बांगड़, नगर निगम आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed