{"_id":"62780efe30b6c67e064345e4","slug":"the-corporation-s-team-will-soon-take-action-to-free-the-land-of-village-boharki-rohtakcity-news-rtk646074429","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बोहरकी जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए जल्द निगम की टीम करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बोहरकी जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए जल्द निगम की टीम करेगी कार्रवाई
विज्ञापन
नगर निगम की टीम जल्द गांव बोहर में अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए जाएगी। इस बार मोहलत नहीं मिलेगी, बल्कि सीधे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। किसी तरह का व्यवधान नहीं हो, इसलिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
नगर निगम की गांव बोहर में एक ही जगह पर करीब ढाई एकड़ जमीन है, जिसके एक छोर पर 400 गज जमीन पर काफी समय से कब्जा है। यहां पर कब्जा करने वाले ने डेयरी बनाई हुई है। करीब छह माह पहले निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए गई थी, तब डेयरी संचालक ने एक सप्ताह में स्वयं अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था, मगर उसने कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद निगम अधिकारियों ने फिर से कई नोटिस दिए और सुनवाई के लिए भी बुलाया, पर वह नहीं आया। इसके मद्देनजर दो मई को निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ कब्जा ध्वस्त करने के लिए गई थी। तब एक महिला गश खाकर गिर गई थी। इस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम दो दिन के अंदर कब्जा हटाने की मोहलत देकर लौट गई थी। अब फिर से निगम की टीम बोहर गांव में अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए जाने की तैयारी कर रही है। तय किया गया है कि इस बार किसी भी तरह की मोहलत नहीं दी जाएगी। सीधे अतिक्रमण ध्वस्त करके जमीन को कब्जा मुक्त किया जाएगा।
निगम के भू अधिकारी सुरेंद्र गोयल ने बताया कि निगम की जमीनों को पूरी तरह से कब्जा मुक्त कराया जाएगा। बोहर की जमीन पर हुए कब्जे को हटाने के लिए जल्द टीम भेजी जाएगी। किसी तरह का व्यवधान नहीं हो, इसलिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।