फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The corporation issued tender in Sunariya in March, but drains have not been constructed for three months

Rohtak News: सुनारिया में निगम ने मार्च में लगाया टेंडर, तीन मांह से नालों का निर्माण नहीं

Thu, 19 Jun 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 19 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The corporation issued tender in Sunariya in March, but drains have not been constructed for three months
18सीटीके28 सुनारिया कला में जलभराव से बनी समस्या। स्रोत : पाठक
रोहतक। सुनारिया कलां में एक साल से नालियां व गलियों की सफाई नहीं हो रही। लोगों को गलियों में बिना बारिश भी जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रह, जबकि इस साल नगर निगम ने नालियों के निर्माण का टेंडर भी लगा दिया। इसके बावजूद गली में सुधार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

वार्ड-22 के सुनारिया कलां में एक साल से आमजन को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। मुख्य गली में बगैर बारिश जलभराव हो रहा है। ऐसे में गली से लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। घरों के बाहर दूषित पानी भरन से लोगों का बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आम दिनों में गली की बुरी हाल है, तो मानसून में तो घरों के अंदर भी पानी जाने की समस्या आ जाएगी।
विज्ञापन


सुनारिया कलां की गलियों में करीब 11 लाख रुपये से नालियों के निर्माण का टेंडर लगाया जा चुका है। नगर निगम की ओर से गलियों में सुधार कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुमन, पार्षद, वार्ड-22।
----------
गली का बुरा हाल है। मुख्य रास्ता होने से कारण लोगाें को यहीं से आवागमन करना पड़ रहा है। बारिश होने पर तो बुरा हाल हो जाएगा।
- शमशेर।
----------
500 मीटर तक मुख्य गली में दूषित पानी से जलभराव है। नगर निगम को काम करवाना है। यह अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है।
- नवीन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed