फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The corporation is collecting garbage collection fee from 18 thousand property owners of Bohar without cleaning

Rohtak News: बोहर के 18 हजार प्रॉपर्टी मालिकों से बिना सफाई कचरा उठान शुल्क वसूल रहा निगम

Thu, 17 Jul 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 17 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The corporation is collecting garbage collection fee from 18 thousand property owners of Bohar without cleaning
रोहतक। डेढ़ दशक में बोहर के 18 हजार प्रॉपर्टी मालिक खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। 2010 से अब तक कहने को गांव नगर निगम में शामिल हो गया। हकीकत में पानी, सीवर व सफाई की बुनियादी सुविधाएं अभी तक नहीं मिल पाई हैं। ऊपर से नगर निगम ने कचरा शुल्क जोड़कर 10 गुना प्रॉपर्टी टैक्स भेज दिया। गांव के पार्षद का कहना है कि मामले को सदन में उठाया जाएगा। निगम आयुक्त से भी इस संबंध में मिलेंगे।
विज्ञापन

साल 2010 में प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नगर परिषद को भंग करके नगर निगम का दर्जा दिया था। शहर के साथ लगते नौ गांवों को निगम में शामिल किया गया। इसमें बोहर गांव भी शामिल था।
विज्ञापन

गांव की करोड़ों रुपये की पंचायती जमीन भी निगम में चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि उम्मीद थी कि गांव को शहर जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। ऐसा कुछ नहीं हुआ। लंबे समय से गलियों की सफाई नहीं हुई। पूरे गांव में सीवर लाइन तक नहीं दबाई गई। पीने के पानी के लिए महिलाओं को नलकों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोहर निवासी अंश कौशिक ने बताया कि पिछले साल एक हजार के करीब प्रॉपर्टी टैक्स का बिल आया था, लेकिन इस बार 10 हजार के करीब बिल भेज दिया। इसमें टैक्स कम और कचरा उठान शुल्क लिया जाता है। सफाई कर्मचारी आते नहीं। गलियों में कीचड़ फैला रहता है।
नगर निगम में गांव से चार पार्षद, फिर भी ये हाल
नगर निगम के चार पार्षद ऐसे हैं, जिनका मूल गांव बोहर है। इसमें वार्ड 10 की महिला पार्षद मनीषा नांदल व हाल में मनोनीत पार्षद रमेश बोहर गांव में ही रहते हैं जबकि वार्ड 12 के पार्षद सुशील नांदल व वार्ड 13 की पार्षद कृष्णा देवी का मूल गांव बोहर ही है।
-----
बोहर गांव में 18 हजार के करीब प्रॉपर्टी हैं। निगम की तरफ से भारी-भरकम प्रॉपर्टी टैक्स भेजा गया है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतें आ रही हैं। निगम से सफाई के लिए 15 कर्मचारी मांगे थे लेकिन चार मिले हैं। ऊपर से कचरा उठान शुल्क जोड़कर भेजा गया है। पूरे मामले को सदन में जोर-शोर से उठाया जाएगा।

- मनीषा नांदल, पार्षद वार्ड नंबर 10
---------------
निगम क्षेत्र में 2.20 लाख के करीब प्रॉपर्टी हैं। सरकार की पॉलिसी के तहत ही कचरा उठान शुल्क जोड़कर प्रॉपर्टी टैक्स के बिल भेजे गए हैं। जहां तक सफाई का सवाल है, हाईकोर्ट में केस होने के कारण नया टेंडर नहीं हो सका। निगम कर्मचारियों से सफाई करवाई जा रही है।
- डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed