{"_id":"69601a4fdff3f4d0c00b61bc","slug":"the-corporation-fined-70-encroachers-38300-the-corporation-fined-70-encroachers-38300-rohtak-news-c-17-roh1020-790901-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निगम ने 70 अतिक्रमणकारियों पर 38,300 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निगम ने 70 अतिक्रमणकारियों पर 38,300 रुपये जुर्माना
Fri, 09 Jan 2026 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
34...अतिक्रमण करने वाले का चालान काटते अतिक्रमण निरीक्षक गुरदेव सिंह व अन्य। स्रोत : निगम
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर उनके चालान किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
निगम की एनफोर्समेंट टीम ने भू-अधिकारी संदीप बतरा व अतिक्रमण निरीक्षक गुरदेव सिंह की देखरेख में मालगोदाम रोड, पुराना बस स्टैंड, कच्चा बेरी रोड, भिवानी स्टैंड इलाके में अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण करने वाले 70 व्यक्तियों को चिह्नित कर 38,300 रुपये के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त निगम की टीम ने दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की अपील की।
नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है। आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ता है। कुछ दुकानदार सड़कों, फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध अतिक्रमण कर लेते हैं। इससे यातायात व आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। नगर निगम भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रखेगा।