{"_id":"65bbfef2f7ebb8a597063c31","slug":"the-contract-system-will-be-canceled-when-the-government-comes-bhupendra-singh-hooda-rohtak-news-c-17-roh1020-350080-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार आने पर ठेका प्रणाली की जाएगी रद्द : भूपेंद्र सिंह हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार आने पर ठेका प्रणाली की जाएगी रद्द : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
Fri, 02 Feb 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। तहसील परिसर में पटवारी और कानूनगो एसोसिएशन के धरना-प्रदर्शन वीरवार को भी जारी रहा। धरने के आठवें दिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा धरनास्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि धरने पर बैठे पटवारी व कानूनगो की सभी जायज मांगें हमारी सरकार बनने पर मानी जाएंगी। पटवारी, नंबरदार और ग्राम पंचायत कार्यकर्ता शहरवासियों व सरकार के बीच में कड़ी का काम करते हैं। इनकी मांगों की देखभाल करना सरकार की जिम्मेदारी है। पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी सरकार आने पर कच्चे कर्मचारी जैसा कोई पद नहीं रहेगा। ठेका प्रणाली को रद्द किया जाएगा।
पटवारी एसोसिएशन के प्रधान जयवीर चहल ने कहा कि राज्य में 17 जिलों में पटवारी धरने पर बैठे हैं। परेशान हो रही जनता और सरकार को होने वाले नुकसान की जिम्मेदार सरकार स्वयं है। राज्य कार्यकर्ताओं के आह्वान पर धरना 2 फरवरी तक जारी रहेगा।