फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The contest became interesting as Congress contested on its symbol

Rohtak News: कांग्रेस का चिह्न पर चुनाव लड़ने से रोचक हुआ मुकाबला

Thu, 06 Feb 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 06 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The contest became interesting as Congress contested on its symbol
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम चुनाव की घोषणा होते ही सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस का पहली बार चिह्न पर चुनाव लड़ने से मुकाबला रोचक हो गया है। अबकी बार भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि कांग्रेस पहली बार अपने चुनाव चिह्न पंजे पर मेयर व वार्ड पार्षदों का चुनाव लड़ेगी।
भाजपा पहले से चुनाव चिह्न पर ही निगम चुनाव लड़ती रही है। आम आदमी पार्टी जहां दिल्ली चुनाव में व्यस्त है, जबकि इनेलो, जजपा व बसपा में अभी किसी तरह की हलचल नहीं है। उधर, प्रशासन ने भी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आरटीए मेजर गायत्री अहलावत को निर्वाचन अधिकारी व छह सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार लंबे इंतजार के बाद निकाय चुनाव करवाने जा रही है। राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की थी कि दो मार्च को रोहतक निगम के मेयर व 22 वार्ड पार्षदों के चुनाव होंगे। ऐसे में मतदान के लिए मात्र 24 दिन शेष रह गए हैं। भाजपा की बुधवार को चंडीगढ़ में जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों व कोर कमेटी की बैठक हुई। इतना ही नहीं कोर कमेटी ने संभावित दावेदारों के नामों की सूची भी मांगी हुई है। इसमें मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरजीत, सुरेश किराड़, सुखबीर चंदोलिया व अंकुश बिड्डू सहित कई अन्य नाम हैं। ज्यादा संभावना अमरजीत सोलंकी को मेयर का टिकट मिलने की लग रही है, क्योंकि वे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नजदीकी हैं। साथ ही उनको कलानौर से विधानसभा चुनाव लड़वाने की पार्टी ने तैयारी कर ली थी। एचसीएस पद से त्यागपत्र भी हो गया था। हालांकि, आखिरी समय में कलानौर का टिकट रेणू डाबला को मिला, जो चुनाव हार गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में भी सक्रियता तेज, पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ही तय करेंगे टिकट
कांग्रेस में भी मेयर का टिकट लेने के लिए सक्रियता बढ़ गई है। पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलेगा। कांग्रेस के पूर्व पार्षद इसके लिए तैयारी में जुटे हैं। रोहतक नगर निगम के मेयर व पार्षदों के टिकट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सहमति से ही तय होंगे।
-----
कांग्रेस मेयर व पार्षदों का चुनाव पार्टी अपने चिह्न पंजे पर लड़ेगी। पार्टी संगठन की तरफ से हिदायत जारी होते ही मेयर व पार्षदों का टिकट तय करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कांग्रेस मजबूती से नगर निगम चुनाव लड़ेगी।
- भारत भूषण बतरा, विधायक रोहतक शहर
...
भाजपा की चंडीगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर बैठक हुई है, जिसमें जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारियों को बुलाया गया था, साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक हो रही है। इसमें निकाय चुनाव की रणनीति तैयार होगी। संभावित नामों पर विचार किया जा रहा है। जल्द टिकट घोषित किए जाएंगे।

- शमशेर खरक, प्रदेश सह प्रवक्ता, भाजपा
...
ये बनाए गए चुनाव अधिकारी
डीसी धीरेंद्र खड़गटा की तरफ से निकाय चुनाव के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। आरटीए मेजर गायत्री अहलावत को मेयर के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है, जिनकी देखरेख में पूरा चुनाव होगा। वार्ड नंबर 2, 4, 5 व 10 के सहायक चुनाव अधिकारी पंचायती राज के एसई, 9, 11, 21 व 22 के सहायक चुनाव अधिकारी एसई सिंचाई विभाग, 16, 19 व 20 के सहायक चुनाव अधिकारी हाउसिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता, वार्ड 6, 7, 8 व 18 के सहायक चुनाव अधिकारी काडा के कार्यकारी अभियंता, वार्ड 13, 14 व 15 के सहायक चुनाव अधिकारी भू-जल विज्ञान अधिकारी, वार्ड 1, 3, 12 व 17 का सहायक चुनाव अधिकारी मंडल रोजगार अधिकारी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed