फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The construction of the underpass was to be completed in six months, but it remains incomplete even after a year and a quarter.

Rohtak News: अंडरपास का निर्माण छह महीने में होने था पूरा, सवा साल बाद भी अधूरा

Sat, 25 Oct 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 25 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The construction of the underpass was to be completed in six months, but it remains incomplete even after a year and a quarter.
25जेएनडी07-लघु सचिवालय के पीछे इंप्लाइज कॉलोनी रेलवे फाटक पर अधूरा पड़ा अंडरपास। संवाद
जींद। पेड़ों की कटाई न होने से पानीपत रेललाइन पर बने रहे अंडरपास का निर्माण तीन महीनों से अटका है। इसको लेकर वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वन विभाग उन पेड़ों की कटाई करने की अनुमति नहीं दे रहा है। छह महीने में पूरा होने वाला काम सवा साल बाद भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

रेलवे ने मई 2024 में लघु सचिवालय के पीछे इंप्लाइज कॉलोनी के रास्ते को रेलवे फाटक रहित करने के लिए अंडरपास का निर्माण शुरू किया था। रेलवे कंस्ट्रक्शन विंग की ओर से मई 2024 में इस अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।
विज्ञापन

इसकी लंबाई लगभग 270 मीटर और चौड़ाई 5.5 मीटर रखी गई है। यह अंडरपास यू आकार का बनाया जा रहा है। जब निर्माण शुरू हुआ था तो इंप्लाइज कॉलोनी, न्यू कृष्णा कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले लोगों को रेलवे फाटक मुक्त से मिलने वाली राहत दिखाई देने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें उम्मीद बंधी थी कि लगभग साल में इस अंडरपास का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद उन्हें रेलवे फाटक से होने वाली परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी लेकिन अब फिर उनके सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। अंडरपास का निर्माण तीन महीनों से रुका पड़ा है जबकि इसका निर्माण छह महीने में पूरा होना था।
निर्माण के इंतजार में कॉलोनीवासी
कॉलोनी निवासी अधिवक्ता नरेंद्र सिंहमार, दिलबाग देशवाल, सुमित काजल, संदीप पातलान का कहना है कि कॉलोनी के लोगों की मांग पर रेलवे अंडरपास का निर्माण शुरू हुआ था। इससे पहले अंडरपास के आकार को लेकर भी संशय बना हुआ था। बाद में नक्शा पास होने के बाद निर्माण शुरू हो गया। अब अंडरपास का निर्माण 50 प्रतिशत पूरा भी हो चुका है लेकिन तीन महीनों से इसका काम शुरू नहीं हो पाया है।

वर्जन
रेलवे को पेड़ काटने के लिए भारत सरकार से अनुमति लेनी होगी। उसके बाद ही पेड़ों की कटाई करवाई जाएगी। -पवन ग्रोवर, वन मंडल विभाग अधिकारी, जींद
वर्जन
अंडरपास के निर्माण में पेड़ बाधा बने हुए हैं। पेड़ों के काटने के बाद ही निर्माण शुरू हो पाएगा। इसको लेकर वन विभाग ही पेड़ों की कटाई करवाएगा।-अनुभव चिलाना, रेलवे ठेकेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed