फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Constitution protects the rights of the individual: Prof. Rajendra

व्यक्ति के अधिकारों को सुरक्षित करता है संविधान : प्रो. राजेंद्र

Tue, 26 Nov 2024 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
The Constitution protects the rights of the individual: Prof. Rajendra
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। विभाग अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र शर्मा ने विधार्थियों को संविधान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया में राजशाही के खिलाफ लड़ते हुए जनता ने संविधान वाद के विचार को जन्म दिया। संविधान ही एक ऐसा दस्तावेज है, जो व्यक्ति के जीवन की रक्षा और उसके अधिकारों को सुरक्षित करता है। प्रो. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि आधुनिक दुनिया में संविधान ने ही जनता और सरकार के बीच संबंध को परिभाषित किया है, जिसके कारण जनता जागरूक रहती है। हर उस ताकत का सामना करती है जो संविधान के विचार के खिलाफ होती है। वक्तव्य के अंत में प्रो. शर्मा ने शोधार्थियों और विद्यार्थियों को संविधान में निष्ठा की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed