फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The condition of the road entering Haryana-Delhi is not improving

Rohtak News: नहीं सुधर रहे हरियाणा-दिल्ली में प्रवेश करने वाली सड़क के हालात

Sun, 08 Dec 2024 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
The condition of the road entering Haryana-Delhi is not improving
-फोटो 51 : टिकरी बॉर्डर पर टूटी सड़क को भरने के लिए लोगों द्वारा डाले गए मिट्टी के कट्टे। संवाद
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर से हरियाणा-दिल्ली में प्रवेश करना वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हरियाणा-दिल्ली सीमा पर सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। जैसे-तैसे बड़े वाहन तो निकल जाते हैं, लेकिन यहां पर गड्ढे इतने गहरे बने हुए हैं कि इनमें हल्का वाहन जाते ही दुर्घटना का खतरा बना रहता है। साथ ही वाहन क्षतिग्रस्त भी हो रहे हैं, लेकिन इसे दुरुस्त करने में न तो दिल्ली और ही बहादुरगढ़ प्रशासन कोई दिलचस्पी दिखा रहा है। इस कारण लोगों को यहां से आवागमन करने में काफी दिक्कत हो रही है। यदि कोई वाहन क्षतिग्रस्त हो जाता है तो दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


टिकरी बॉर्डर पर हरियाणा-दिल्ली सीमा पर सड़क टूटी हुई है। सड़क पर गड्ढा बना होने के कारण इसमें फंसकर वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वाहन चालकों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। खास बात यह है कि यह तीन से चार फीट का टुकड़ा तय करने में वाहन चालकों के पसीने छूट जाते हैं। हरियाणा सीमा के दुकानदार नवीन कुमार, विजय कुमार, काके, प्रमोद शर्मा ने बताया कि बहादुरगढ़ या दिल्ली की तरफ से वाहन तेज गति से यहां पहुंचते हैं, लेकिन यहां पर उनकी स्पीड कम हो जाती है, क्योंकि यहां पर टिकरी बॉर्डर और बहादुरगढ़ सीमा में सड़क टूटी होने के कारण उक्त स्थान पर बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों से बड़े वाहन तो जैसे-तैसे निकल जाते हैं, लेकिन समस्या खड़ी होती है तो वह छोटे वाहन चालकों के लिए। कई बार इन गड्ढों में फंसकर वाहन क्षतिग्रस्त हो जा रहे हैं। एक दिन पहले भी इस गड्ढे में एक चार पहिया वाणिज्यिक वाहन फंस गया था। इस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ और मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ी। वहीं, वाहन खराब होने के बाद अन्य लोगोंं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




कोहरे के मौसम में शुरू होगी परेशानी

अब कोहरे का मौसम शुरू होगा। इस गड्ढे के कारण कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि यहां पर रखे बड़े-बड़े पत्थरों के कारण सड़क भी संकरी बनी हुई है। वाहन चालकों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने दिल्ली और बहादुरगढ़ प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर बने गड्ढों को भरवाकर उसे दुरुस्त करवाया जाए, ताकि वाहन चालक परेशान न हो और सफर सुगम बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed