फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The committee called for 100 percent voting

Rohtak News: समिति ने शत प्रतिशत मतदान का किया आह्वान

Mon, 29 Apr 2024 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
The committee called for 100 percent voting
रोहतक।
विज्ञापन

सेक्टर दो में भगवान परशुराम आश्रम जनकल्याण समिति की कार्यकारिणी की बैठक हुई। यहां लोकतंत्र के पर्व में शत प्रतिशत मतदान की अपील करते हुए सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।
समिति प्रधान एडवोकेट ललित कौशिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान सारे काम छोड़कर पहले वोट देना है। लोगों को भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित करना है। हमें मतदान के दिन को छुट्टी का दिन मानकर घर न रह कर अपना वोट देने जरूर जाएं।
विज्ञापन

समिति के उपप्रधान ओमकार पराशर ने कहा कि हमारा एक वोट देश को अच्छी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। यह सोच जिस दिन लोगों में विकसित हो जाएगी, उस दिन किसी को वोट देने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आने वाले चुनाव के लिए वोट देने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के महासचिव डॉ. कपिल कौशिक ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मतदाता को अपना वोट जरूर देना चाहिए तभी लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। मतदान एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी व नैतिक कर्तव्य है। इसे हर मतदाता को स्वयं समझने की जरूरत है। इस मौके पर डॉ. हरिओम वशिष्ठ, सेवानिवृत्त डीएसपी महेंद्र भारद्वाज, डॉ. आरपी शर्मा, एडवोकेट श्रीभगवान वशिष्ठ, सुरेंद्र मोहन, राधेश्याम शर्मा, पवन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed