फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The color of the festive season fades due to traffic jam

Rohtak News: जाम से त्योहारी सीजन की रंगत फीकी

Sun, 13 Oct 2024 03:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
The color of the festive season fades due to traffic jam
रोहतक। त्योहारी सीजन में बाजार के अंदर भीड़ बढ़ने लगी है। पुख्ता पार्किंग व्यवस्था के बिना ग्राहक व राहगीर परेशान हैं। निगम की स्थायी पार्किंग में जहां जगह नहीं है, जबकि अस्थायी पार्किंग में मलबा व कचरा पड़ा हुआ है। सड़क पर कार खड़ी करने पर पुलिस चालान काट रही है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रचार के दौरान नेताओं ने जमकर आम लोगों से वादे किए। सुबह से लेकर शाम तक शहरवासियों को विकास के सपने दिखाए। चुनाव परिणाम आने के बाद सब शांत हो गए हैं। नवरात्र के साथ ही बाजार में हलचल बढ़ गई। अब दशहरे के साथ भीड़ बढ़ने लगी है। दीपावली तक बाजार में रौनक बढ़ती रहेगी, लेकिन पार्किंग के बिना ग्राहकों व शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देखा जाए तो लंबे समय से शहर में जाम की समस्या रही है। पुराने शहर में दुर्गा भवन मंदिर से लेकर शांतमई चौक तक पहले अक्सर जाम रहता था। एलिवेटेड रोड बनने से कुछ राहत मिली, लेकिन अतिक्रमण और पार्किंग के अभाव में अब भी जाम लग रहा है।
विज्ञापन

पार्किंग के बाहर से डिस्प्ले गायब, नहीं पता लगता पार्किंग में कितनी गाड़ियां
दो साल पहले निगम की तरफ से भिवानी स्टैंड पर पीपीपी मोड के तहत पार्किंग एवं कॉमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण करवाया था। बिल्डिंग के अंदर अंडरग्राउंड दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई, जबकि दूसरी, तीसरी व चौथी मंजिल पर कारों के लिए व्यवस्था की गई। पार्किंग के अंदर जीपीएस सिस्टम से जोड़कर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। ऊपर एलिवेटेड रोड से ही कार पार्किंग के अंदर जाएंगी व आएंगी। बाहर डिस्प्ले बोर्ड पर लिखा रहेगा, किस पार्किंग में कितनी गाड़ी खड़ी हैं। कितने वाहनों की क्षमता है। जैसे ही गाड़ी बाहर आएंगी या अंदर खड़ी होगी, तुरंत वाहनों की संख्या अपडेट हो जाएगी। हकीकत में अब न तो डिस्प्ले बोर्ड रहा और न ही पता लगता है कि कितने वाहन खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम को लिख चुके पत्र, नहीं उठाया जा रहा मलबा
शहर में एलिवेटेड रोड के ऊपर स्थायी पार्किंग है, लेकिन वहां 100 से ज्यादा कार नहीं खड़ी हो सकती। नीचे पुराने गवर्नमेंट स्कूल के मैदान में अस्थायी पार्किंग हैं। वहां ग्राहक कार तो खड़ी करते हैं, लेकिन निगम का मलबा भी पड़ा हुआ है। मलबा हटवाने के लिए पुलिस ने निगम को कई बार पत्र लिखा, लेकिन मलबा नहीं उठाया जा रहा है।

- एसआई सुरेंद्र सिंह, ट्रैफिक पुलिस
....
त्योहारी सीजन में पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी है। पुराने गवर्नमेंट स्कूल के मैदान व दूसरी अस्थायी पार्किंग में जल्द सफाई करवाएंगे। मलबा भी उठवा दिया जाएगा।
- डॉक्टर ब्रह्मजीत सिंह, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed