फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The closer we are to nature, the healthier we will be: Prof.Rajbir Singh

प्रकृति के जितने नजदीक रहेंगे, उतने ही स्वस्थ रहेंगे : प्रो. राजबीर सिंह

Thu, 14 Sep 2023 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
The closer we are to nature, the healthier we will be: Prof.Rajbir Singh
रोहतक। प्रकृति हमारी पालनहार है, इसके साथ रहिए। हम सब प्रकृति के जितने नजदीक रहेंगे, उतने स्वस्थ और खुश रहेंगे। यह बात महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी मैनेजमेंट (ईएसएम) सेल द्वारा- एनवायरनमेंटल चैलेंजेस एंड सॉल्यूशंस विषयक पर आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन

कुलपति ने विद्यार्थियों को जीवन में प्रकृति की महता से अवगत करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आस-पास के वातावरण की स्वच्छता के लिए जागरूक रहने की बात कही। धरती को साफ-सुथरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। कुलपति ने प्रकृति संरक्षण के बारे समाज को जागरूक करने के लिए एमडीयू के ग्रीन वाॅलंटियर्स से एंबेसडर बनकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन के लिए ईएसएम सेल को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि वनस्पति जगत जीवन का आवरण हैं। इसलिए जीवन की रक्षा के लिए प्रकृति का संरक्षण जरूरी है, ऐसा उनका कहना था। डीन, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. एएस मान ने कहा कि हरा-भरा वातावरण खुशनुमा जिंदगी प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्वीनर प्रो. विनिता ने प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया और इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। आयोजन सचिव डाॅ. सुरेंद्र यादव ने प्रकृति संरक्षण की शपथ दिलवाई। डाॅ. एकता नरवाल ने मंच संचालन किया।

इस अवसर पर बॉटनी विभागाध्यक्ष प्रो. पुष्पा दहिया, चौ. रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड इकनॉमिक चेंज की निदेशिका प्रो. सोनिया मलिक, डाॅ. ईशा वर्मा, डाॅ. महक दांगी, डाॅ. सीमा सिंह, पीआरओ पंकज नैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed