फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The clerks took out the tricolor journey in the small secretariat

Rohtak News: लिपिकों ने लघु सचिवालय में निकाली तिरंगा यात्रा

Wed, 26 Jul 2023 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
The clerks took out the tricolor journey in the small secretariat
25जेएनडी33: लघु सचिवालय में तिरंगा यात्रा निकालते हुए हड़तालरत लिपिक।
जींद। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर लिपिकों की हड़ताल मंगलवार को 21वें दिन में प्रवेश कर गई। राज्य कार्यकारिणी के दिशा-निर्देश पर प्रदेशभर के सभी जिलों में एक साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

जींद में जिला प्रधान सुशील लाठर की अगुआई में धरना स्थल से लेकर लघु सचिवालय से होते हुए अदालत परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके बाद वापस धरना स्थल पर पहुंच कर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। वहीं मंगलवार को 10 लिपिकों शिक्षा विभाग से लिपिक मनोज, सुखराज, डीसी कार्यालय से बलिंद्र मोर, कुलदीप, दिनेश, प्रीतम, संजीव, संदीप, बलविंदर व सोनी आदि कर्मचारी कार्मिक भूख हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


जिला प्रधान सुशील लाठर ने बताया कि सरकार के साथ दूसरे दौर की वार्ता भी विफल रही है। 21 दिनों में सरकार के मुख्य कार्य जैसे वाहन रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्री, लाइसेंस रिन्यू आदि ठप पड़े हैं। जिस कारण सरकार को हर रोज 400 करोड़ का नुकसान हो रहा है और आम जानता परेशान हो रही है। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की है। यदि सरकार ने उनकी एक ही मांग वेतनमान 35400 की मांग को पूरा नहीं किया तो पूरे प्रदेश का कर्मचारी वर्ग सडक़ों पर आ जाएगा, जिसकी पूर्ण जिमेवारी सरकार की होगी। दो दौर की वार्ता विफल रहने के कारण भविष्य में आंदोलन को तेज करने के लिए रणनीति तैयार की गई है। इसके साथ-साथ धरना स्थल पर प्रतिदिन 10 लिपिकों ने हर रोज कार्मिक भूख हड़ताल पर रहने का फैसला लिया था जो चौथे दिन भी जारी रहा। सरकार को चाहिए कि लिपिकों की मांग को शीघ्र पूरा करे। सोहन लाल ने धरने स्थल पर अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार का अडिय़ल रवैया सही नहीं है। सरकार बजट का बहाना बनाकर लिपिक वर्ग को उनका हक नहीं देना चाहती। धरना स्थल के 21वें दिन हरियाणा राज्य परिवहन यूनियन जींद से संदीप रंगा, राजेश, रामनिवास ने भी धरना स्थल पर आकर लिपिकों की मांग का समर्थन किया और कहा कि यदि सरकार के लिपिकों के विरूद्ध कोई कार्रवाई अमल में लाई तो पूरे प्रदेश में परिवहन चक्का जाम कर देगी। इस मौके पर सुरेश फौजी, सोहनलाल, संदीप, रोशनलाल, देवेंद्र खुंगा, सतबीर बूरा, विनोद शर्मा, प्रवीन, राजपाल ने विचार व्यक्त किए।

25जेएनडी33: लघु सचिवालय में तिरंगा यात्रा निकालते हुए हड़तालरत लिपिक।

25जेएनडी33: लघु सचिवालय में तिरंगा यात्रा निकालते हुए हड़तालरत लिपिक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed