फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The clerks shouted, the government should not ignore the demands

Rohtak News: लिपिकों ने भरी हुंकार, मांगों की अनदेखी न करे सरकार

Wed, 12 Jul 2023 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 12 Jul 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
The clerks shouted, the government should not ignore the demands
रोहतक। लिपिक वर्ग अपनी मांगों को लेकर पिछले सात दिन से हड़ताल पर डटा हुआ है। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। रोजाना अलग अलग यूनियनों का भी समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को लिपिकों ने मांगों को लेकर हुंकार भरी और सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। इस बीच आम जन परेशान है। तहसील में पिछले सात दिन से रजिस्ट्री के लिए 580 से ज्यादा टोकन आ चुके है लेकिन हड़ताल के चलते एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। बस स्टैंड पर रोजाना यात्रा करने वाले यात्री अपना लाइसेंस रिन्यू करवाने और नया बनवाने के लिए भटक रहे है। लेकिन बिना लिपिक के कोई काम नहीं हो रहा है। दैनिक यात्रियों को भी टिकट लेकर सफर करना पड़ रहा है। रोजाना की तरह ई-दिशा केंद्र में होने वाला काम भी मंगलवार को प्रभावित रहा। दूर दराज ग्रामीण इलाके से आने वाले लोगों के भी काम न होने से उन्हें मायूस लौटना पड़ा। हड़ताल के चलते अभी तक राजस्व को आठ करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएडब्लयूएस कोर कमेटी अध्यक्ष नेत्रपाल ने कहा कि 35400 वेतन की मांग जायज है। सरकार बोलती है कि यह पोर्टल की सरकार है जबकि इस पोर्टल को लिपिक ही चला रहे है। लिपिक सरकारी कार्यालय की रीढ़ की हड्डी है इसके बिना सरकार का कोई भी काम नहीं चल सकता है। इसके बावजूद सरकार उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। इस दौरान विभन्न विभागों में कार्यरत लिपिक वर्गीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हड़ताल के चलते पोर्टल भी हुए बंद
जमीनों की रजिस्टरी, लाइसेस, आरसी, प्रापर्टी आईडी, फैमिली आईडी, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं ई दिशा केंद्र के पोर्टल बंद है। जिससे सभी सेवाएं बाधित हो चुकी है। राजस्व को अभी तक आठ करोड रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। लेकिन सरकार न तो मांगों को पूरा कर रही और न ही कोई अन्य विकल्प निकाल पा रही है। जिससे आमजन रोजाना अपना काम करवाने के लिए आते है और धक्के खाकर मायूस ही लौट जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज रक्तदान शिविर और पौधरोपण करेंगे
हड़ताल के दौरान कर्मचारी सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी करेंगे। इसके तहत आज लघु सचिवालय के बाहर रक्तदान शिविर के आयोजन के अलावा पौधरोपण किया जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार तक हक की आवाज को पहुंचाने के लिए यह तरीका अपने आप में खास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed