फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The clerk was not found on the seat, on the warning of the charge sheet, the clerks left work, people were worried for an hour

Rohtak News: सीट पर नहीं मिला क्लर्क, चार्जशीट की चेतावनी पर क्लर्कों ने छोड़ा कामकाम, एक घंटे लोग रहे परेशान

Sat, 17 Jun 2023 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
The clerk was not found on the seat, on the warning of the charge sheet, the clerks left work, people were worried for an hour
रोहतक। नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को ज्वाइंट कमिश्नर के औचक निरीक्षण क्लर्क गैर हाजिर मिला। जब क्लर्क से स्पष्टीकरण मांगा तो विरोध में सभी क्लर्क काम छोड़कर नागरिक सुविधा केंद्र से बाहर आ गए। एक घंटे तक कामकाज ठप रहा, जिसके चलते प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां दूर कराने आए लोग परेशान रहे। ज्वाइंट कमिश्नर ने क्लर्क को उप नगर आयुक्त (डीएमसी) की मौजूदगी में चेतावनी देकर छोड़ा, तब जाकर क्लर्क काम पर लौटे।एक सप्ताह पहले निगम के ज्वाइंट कमिश्नर विजय सिंह ने प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी समस्याएं दूर करवाने के लिए नागरिक सुविधा केंद्र में वार्ड वाइज काउंटर बनाए थे। काउंटर के आगे वार्ड के आगे कर्मचारी का नाम भी लिखा गया है। शुक्रवार सुबह जब ज्वाइंट कमिश्नर कार्यालय आए तो उन्होंने काउंटरों का औचक निरीक्षण किया। जांच में काउंटर नंबर 16 पर क्लर्क कुलदीप सीट पर नहीं मिला। जब ज्वाइंट कमिश्नर ने पूछा तो बताया गया कि अभी सीट से उठकर गए हैं। ज्वाइंट कमिश्नर ने मौखिक तौर पर स्पष्टीकरण मांगा। इस पर क्लर्क नाराज हो गए और कामकाज छोड़कर नागरिक सुविधा केंद्र के बाहर आ गए। इससे काउंटरों के बाहर मौजूद लोगों के काम रुक गए। क्लर्क पहले डीएमसी से मिले। इसके बाद ज्वाइंट कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे। ज्वाइंट कमिश्नर ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। पूरे घटनाक्रम में एक घंटे का समय व्यतीत हाे गया। साढ़े 12 बजे क्लर्क काम पर लौटे, लेकिन एक बजे पब्लिक डीलिंग का समय पूरा हो गया।
विज्ञापन


बच्चों का दाखिलों कराने के लिए आय प्रमाणित मांगी जा रही है। इसके लिए नगर निगम में आया तो क्लर्क सीट पर नहीं मिला। जब क्लर्क आया तो बाल भवन से आगे निगम की लाइब्रेरी में भेज दिया गया। वहां पर कहा गया कि यहां परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर होती हैं, वे आय प्रमाणित नहीं करते। थक-हारकर घर लौट आया।
विज्ञापन

नरेश खुराना, घनीपुरा

मुझे प्रॉपर्टी टैक्स का रिकाॅर्ड अपडेट कराना है। निगम में गरीब 11 बजे गया था। अचानक क्लर्क सीट छोड़कर चले गए। 12 बजे तक इंतजार करने के बाद वह वापस आ गया। अब दोबारा फिर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह, गांधी कैंप


नेहरू काॅलोनी में 292 गज का प्लाॅट है। अब दोनों भाई अपना-अपना हिस्सा अलग करना चाहते हैं। इसके लिए नई आईडी बनवाने के लिए पिता द्वारा लिखी गई वसीयत से लेकर पुरानी आईडी तक जमा करवा दी, लेकिन निगम नई व अलग-अलग आईडी बनाकर नहीं दे रहा है। क्लर्क सीट पर नहीं मिला। 62 साल उम्र है, इसके चलते खड़े-खड़े पैरों में दर्द हो गया।

गुलशन आहूजा, नेहरू कालोनी

नाम ठीक कराया तो आईडी नंबर गलत कर दिया, रजिस्ट्री तक रद्द हो गई
मकान की प्रॉपर्टी आईडी में पहले नाम गलत था। उसे ठीक कराया तो आईडी नंबर गलत कर दिया, जिसके चलते उसकी रजिस्ट्री तक रद्द हो गई। उसे ठीक कराने के लिए निगमें आया हूं, लेकिन क्लर्क सीट पर नहीं हैं।
सतनाम सिंह, सुखपुरा चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed