फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Clerical Association Welfare Society has accused the government of ignoring their demands.

Rohtak News: सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप

Sun, 14 Jul 2024 03:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
The Clerical Association Welfare Society has accused the government of ignoring their demands.
13सीटीके11...पीडब्लयूडी निर्माण सदन में पत्रकारों से बातचीत करते कलैरिकल एसोसिएशन वैलफेयर सोसाय
रोहतक। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी ने सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया है। पीडब्ल्यूडी निर्माण सदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संगठन के राज्य प्रधान बलजीत जून ने लिपिक वर्ग की मांगों की जानकारी दी।
विज्ञापन

जून ने बताया 7 जुलाई को करनाल में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन के उपरांत क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के डेलीगेशन की ओर से मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर उन्हें लिपिकीय वर्ग की मांगों से अवगत कराकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया। 10 जुलाई को फिर प्रतिनिधिमंडल पहुंचा लेकिन मुख्यमंत्री नहीं मिले। प्रधान सचिव खुल्लर कर्मचारियों से मिले। उनकी बातों से यह अंदेशा है कि सरकार मांगों को लेकर सकारात्मक नहीं है। इससे लिपिकीय वर्ग में भारी रोष है। अगर 14 जुलाई तक सरकार 35400 रुपये मूल वेतन या फिर कोई ठोस कदम उठाती नहीं दिखती है तो 15 जुलाई से चंडीगढ़ और पंचकूला कूच करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रधान संदीप दांगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सुहाग, स्टेनो राज्य प्रधान संदीप श्योराण, उपप्रधान कुरुक्षेत्र आनंद कुमार, पीडब्ल्यूडी प्रधान गुलाब दांगी, सुभाष पांचाल, जोगिंद्र बत्तरा, सुमीत नांदल, रविंद्र धनखड़, जगत नेहरा, अनुप नेहरा, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed