फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The cleanliness survey has been ignored...an annual budget of 12 crore rupees, yet the condition of the city's parks remains unchanged.

Rohtak News: स्वच्छता सर्वेक्षण को ठेंगा...सालाना 12 करोड़ का बजट, नहीं सुधरे शहर के पार्कों के हालात

Tue, 09 Dec 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 09 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The cleanliness survey has been ignored...an annual budget of 12 crore rupees, yet the condition of the city's parks remains unchanged.
29-शहर के पटेल नगर ​स्थित शंभू पार्क के प्रवेश द्वार की टूटी ग्रिल । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम की ओर से की जा रही स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को शहर के पार्क आईना दिखा रहे हैं। निगम की ओर से पार्कों की मरम्मत के सालाना 12 करोड़ के बजट के बावजूद भी अब तक सभी पार्कों के हालात नहीं सुधरे हैं। स्थिति यह है कि शहर के कुछ पार्काें पर तो फोकस किया जा रहा है जबकि कई की सुध नहीं ली जा रही है।
शहरवासियों का कहना है कि नगर निगम की ओर से किसी पार्क में तो अतिरिक्त राशि खर्च की जा रही है जबकि किसी में हरियाली तक नहीं है। संबंधित अधिकारियों का दावा है कि पार्कों की हालत सुधारी जा रही है।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी जसबीर कुमार व धीरज एवं आंबेडकर काॅलोनी निवासी पवन व अन्य लोगों ने बताया कि पार्कों में कई लोग नशा भी करते हैं। ऐसे में यहां घूमने आने वाले लोग असहज महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव शंभू पार्क पटेल नगर चारों तरफ ग्रिल टूटी हुई है। पार्क में घास भी नहीं है। बेंच व झूले भी टूटे हैं। इस पार्क में तो सबसे बुरा हाल है। बता दें कि शहर में नगर निगम के 150 से अधिक पार्क हैं।
------------------------
शिवाजी कॉलोनी फाउंडेशन पार्क में घास नहीं है। इस कारण यहां पार्क का नजारा ही बदला हुआ है। झूले भी टूटे हुए हैं और सबमर्सिबल भी खराब है। सभी पार्काें पर पर फोकस होना चाहिए।

- विरेंद्र खुराना, शिवाजी कॉलोनी
----------------
शंभू पार्क के बुरे हालात बने हुए हैं, पार्क को कूड़ादान बना रखा है। लोग इसके अंदर अपना सामान रखते हैं। गाड़ियां तक खड़ी करने लगे हैं। नगर निगम प्रशासन का इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं है।
- तिलक राज, पटेल नगर
--------------------------------------------
स्वच्छता के मद्देनजर पार्कों की देखरेख कराई जा रही है। सरकार की नीति के अनुसार आरडब्ल्यूए इनकी देखरेख कर रही है। अगर कहीं समस्या है तो उसका निरीक्षण कर समाधान कराया जाएगा।
- डॉ. आनंद शर्मा, निगम आयुक्त

29-शहर के पटेल नगर स्थित शंभू पार्क के प्रवेश द्वार की टूटी ग्रिल । संवाद

29-शहर के पटेल नगर स्थित शंभू पार्क के प्रवेश द्वार की टूटी ग्रिल । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed