{"_id":"654fe5221aea7861a00c9f79","slug":"the-city-will-get-three-foot-over-bridges-rohtak-news-c-17-roh1020-291909-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शहर को मिलेंगे तीन फुट ओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शहर को मिलेंगे तीन फुट ओवर ब्रिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक।
शहर को जल्द ही तीन फुट ओवरब्रिज मिलेंगे। इनका टेंडर हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। यह कहना है मेयर मनमोहन गोयल का। वे शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मेयर ने कहा कि एक फुट ओवरब्रिज महिला कॉलेज के सामने, दूसरा जाट कॉलेज के सामने और तीसरा सेक्टर एक देवीलाल पार्क के पास बनेगा। यह सेक्टर 14 की तरफ खुलेगा। इसके लिए एस्टीमेट भेज दिया गया है। इनके बनने से लोगों को सड़क पार करने में आसानी होगी। शहर में विकास के लिए और भी प्रयास किए गए हैं। इसमें पार्षदों के साथ मिलकर विकास को रफ्तार देने का प्रयास किया गया है। पिछले पांच साल में सीएसआर के तहत विकास संबंधी हर संभव कार्य करने का प्रयास किया गया है। इसके तहत 60 लाख रुपये की लागत से स्मॉग टावर बनवाया गया। मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए फोगिंग मशीन, पार्किंग सुविधा व अन्य जरूरी चीजें खरीद कर नगर निगम को दी गई हैं। इतने संसाधन किसी अन्य मेयर ने किसी भी जिले को नहीं दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कमी है। निगम कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। ठेकेदार के माध्यम से लगने वाली कर्मचारी अभी पूरे नहीं हैं। इनकी टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। शहर में बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता पर उठाए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। दीपावली के बाद नई सड़कों की जहां भी शिकायतें आ रही हैं या घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, वहां से सैंपल भरवाए जाएंगे। आयुक्त के साथ मिलकर निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।