फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The city spread, the population increased, but the arrangements for extinguishing the fire decreased

शहर फैला , जनसंख्या बढ़ी लेकिन घट गए आग बुझाने के इंतजाम

Wed, 22 Dec 2021 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
The city spread, the population increased, but the arrangements for extinguishing the fire decreased
रोहतक। नगर निगम का दायरा और जनसंख्या दिन ब दिन बढ़ रही है। वहीं दमकल विभाग के संसाधन कम हो रहे हैं। ऐसे में यदि कहीं एक साथ कई क्षेत्रों में आगजनी की घटना होती है तो इससे निपटना विभाग के लिए परेशानी बन सकती है।
विज्ञापन

वर्तमान में दमकल विभाग के पास पांच वाटर टेंडर, एक रेस्क्यू टेंडर और दो फॉम टेंडर है, जबकि वर्ष 2017 में 16 फायर टेंडर थे। लगातार संसाधनों के कम होने से विभाग के अधिकारी परेशान हैं और उच्चाधिकारियों से लगातार संसाधन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दमकल विभाग के पास 2017 में आग बुझाने के लिए 16 फायर टेंडर थे जबकि निगम का क्षेत्रफल और जनसंख्या करीब 5.12 लाख थी। अब निगम का एरिया करीब 139 वर्ग किमी. में फैल गया है और जनसंख्या करीब साढ़े छह लाख पहुंच गई है। बावजूद इसके दमकल विभाग के संसाधन बढ़ने के बजाय काफी कम हो गए हैं। यदि एक साथ दो-तीन स्थानों पर आग लगने की सूचना आती है, तो सभी स्थानों पर दमकल कर्मियों का पहुंचना संभव नहीं हो पाता है। वर्तमान में दमकल विभाग के पास सिर्फ आठ फायर टेंडर हैं, जिनमें से एक रेस्क्यू टेंडर है। रेस्क्यू टेंडर सिर्फ आग के दौरान फंसे लोगों को निकालने में काम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने आग बुझाने के संसाधन
मानसरोवर पार्क व सेक्टर पांच में पांच वाटर टेंडर, एक रेस्क्यू टेंडर और दो फॉम टेंडर हैं जबकि सांपला में सिर्फ एक वाटर टेंडर है। एनजीटी की गाइडलाइन की वजह से दो वाटर टेंडर अनुपयोगी हो गए हैं।

वर्जन -
नगर निगम का क्षेत्रफल और जनसंख्या काफी बढ़ गई है और दमकल के संसाधन कम हो गए हैं। 2017 में करीब 16 फायर टेंडर थे और वर्तमान में रेस्क्यू टेंडर को मिलाकर सिर्फ आठ हैं। ऐसे में कम से कम 10 और वाटर टेंडर की जरूरत है। उच्चाधिकारियों से लगातार संसाधन बढ़ाने की मांग की जा रही है।
- रमेश जांगड़ा, सीएफओ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed