{"_id":"696e8956319c3952e907245d","slug":"the-citizen-facilitation-center-has-been-built-at-a-cost-of-rs-12-crore-rohtak-news-c-196-1-nnl1003-135086-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नप ने पांच स्थानों पर बनाए सीएफसी सेंटर, लोग शुरू होने के इंतजार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नप ने पांच स्थानों पर बनाए सीएफसी सेंटर, लोग शुरू होने के इंतजार में
विज्ञापन
फोटो नंबर-19शहर के वार्ड में बनाया गया सीएफसी सेंटर। संवाद
- फोटो : लापता अभिजीत सिंह उर्फ वंशु सिंह।
नारनौल। नगर परिषद की ओर से 1 करोड़ 20 लाख रुपये से 6 सिटीजन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) तैयार किए जा रहे हैं। इन सेंटरों का निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष पहले शुरू किया गया था जिनमें से अब तक पांच सेंटरों के भवन तैयार हो चुके हैं।
हालांकि, मेहता चौक क्षेत्र में उपयुक्त स्थान उपलब्ध न होने के कारण वहां अभी तक सीएफसी सेंटर का भवन नहीं बन पाया है। शहर के अलग-अलग वार्डों में सीएफसी सेंटरों के भवन तैयार होने के बावजूद इनके शुरू न होने से स्थानीय लोग निराश हैं।
प्रत्येक सीएफसी सेंटर पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आई है लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद भी लंबे समय से उपयोग में न आने के कारण इन भवनों की स्थिति धीरे-धीरे खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इन सेंटरों को जल्द शुरू नहीं किया गया तो यह सार्वजनिक संपत्ति दोबारा बदहाल अवस्था में पहुंच सकती है। लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा कर सभी सीएफसी सेंटरों को जल्द से जल्द आमजन के लिए खोला जाए।
इससे वार्ड स्तर पर ही ऑनलाइन प्रमाण पत्र, भुगतान सेवाएं और अन्य नागरिक सुविधाएं मिलने से लोगों को नगर परिषद कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और समय व धन दोनों की बचत होगी।
सीएफसी सेंटर में ये मिलेगी सुविधाएं
नगर परिषद की ओर से बनाए गए इन सेंटरों से आमजन ऑनलाइन योजनाओं के आवेदन व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विद्यार्थियों के लिए जरूरी दस्तावेज, रिहायशी प्रमाण पत्र और सरकार की विभिन्न योजना की भी जानकारी ले सकेंगे। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 2023 में संवाद कार्यक्रम के तहत इन केंद्रों को खोले जाने की घोषणा की थी। यह छह सेंटर शहर के सभी 31 वार्डों को कवर करेंगे। इनके लिए नप ने ऐसे स्थानों पर चयन किया है जहां से 4-5 वार्डों के लोगों को सुविधा मिल सके।
इन स्थानों पर बन गए सीएफसी सेंटर
पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास अंडरपास की दीवार के साथ, कोजिंदा, नसीबपुर, रेवाड़ी रोड अटल पार्क के पास व मोहल्ला महल में सीएफसी भवन बना दिए गए हैं।
वर्जन:
सीएफसी सेंटरों का कार्य प्रगति पर है। जहां भवन बन गए है वहां नगर परिषद कुछ ही दिनों में बाकी बचे कार्य को पूरा कर इन्हें जल्द शुरू करेगी। -सोहन सिंह, एमई, नगर परिषद नारनौल।