{"_id":"6949ad25a7cafa93b902bd57","slug":"the-chief-minister-called-the-dgp-and-ordered-the-arrest-of-the-remaining-accused-rohtak-news-c-17-roh1020-782054-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मुख्यमंत्री ने डीजीपी को फोन कर दिए बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मुख्यमंत्री ने डीजीपी को फोन कर दिए बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश
Tue, 23 Dec 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
15...चंडीगढ में पैरा खिलाड़ी रोहित धनखड़ की हत्या करने वाले शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर एवं छह बार के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता रोहित धनखड़ की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर सोमवार को सर्वखाप पंचायत हरियाणा का 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को हत्याकांड से जुड़ा ज्ञापन सौंपकर घटनाक्रम के साथ अब तक की पुलिस कार्रवाई, लंबित गिरफ्तारियों, प्रशासनिक शिथिलता व पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 27 नवंबर की रात को भिवानी जिले में एक विवाह समारोह से लौटते समय केवल महिलाओं के सम्मान में अभद्रता का विरोध करने पर रोहित धनखड़ की 18–20 हमलावरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस बारे में एफआईआर थाना सदर भिवानी में चार नामजद व 15–20 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज है।
घटना को लगभग एक महीना बीत जाने के बावजूद अधिकांश आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस महानिदेशक ने 16 दिसंबर तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का समय मांगा था। इसके बावजूद केवल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई गै। मुख्यमंत्री ने बात सुनने के बाद डीजीपी से फोन पर बात कर इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हत्याकांड की जांच भिवानी पुलिस से हटाकर रोहतक पुलिस को देने की प्रक्रिया तुरंत अमल में लाई जाए। शेष सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने व रोहित की बहन को उसकी योग्यता अनुसार नौकरी देने के विषय पर सरकार गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है।
मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में ऑल इंडिया धनखड़ खाप के प्रधान रणबीर धनखड़, हरियाणा धनखड़ खाप प्रधान समंदर सिंह धनखड़, दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, ऑल इंडिया हुड्डा खाप प्रवक्ता कृष्ण लाल हुड्डा, एडवोकेट चंचल नांदल, संदीप धनखड़, दीपक धनखड़, सतीश धनखड़, बबलू धनखड़, जोगेंद्र धनखड़, ओमप्रकाश धनखड़, सूबेदार दिलबाग सिंह, राजेश शर्मा, जगबीर नंबरदार, रणबीर धनखड़ कासनी, धर्मपाल (पाले) धनखड़, मुकेश धनखड़ शामिल रहे।