फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The car of Supwa students returning after having dinner at 1.30 am overturned, the girl from Delhi died

रोहतक: रात डेढ़ बजे खाना खाकर लौट रहे सुपवा के छात्रों की कार पलटी, दिल्ली की युवती की मौत

Sat, 11 Feb 2023 06:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
The car of Supwa students returning after having dinner at 1.30 am overturned, the girl from Delhi died
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पंडित लक्ष्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ प्रफोर्मिंग एंड विजवल आर्ट्स (सुपवा) के छात्रों की कार शुक्रवार रात डेढ़ बजे सनसिटी में संतुलन बिगड़ने से पलट गई। हादसे में एक्टिंग डिपार्टमेंट द्वितीय वर्ष की छात्रा दिल्ली के द्वारका निवासी स्मृति पांडे (20) की मौत हो गई, जबकि छात्र रोहतक के सेक्टर तीन निवासी लक्ष्य व दिल्ली निवासी एनोस की हालत गंभीर है। उन्हें पीजीआईएमएस के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया, जहां से परिजन दिल्ली ले गई।
सुपवा के छात्र शिवम ने बताया कि पांच छात्र स्मृति पांडे, लक्ष्य, एनोस, यशवंत व पुलकित कार में सवार होकर खाना खाने दिल्ली बाईपास स्थित ढाबे पर गए थे। सनसिटी में मोड़ पर तेज गति के चलते कार का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें स्मृति, लक्ष्य व एनोस घायल हो गए। यशवंत व पुलकित ने हादसे की सूचना आसपास रह रहे दूसरे छात्रों को दी। तीनों घायलों को कार से निकालकर पीजीआई ले जाया गया, जहां स्मृति की मौत हो गई, जबकि लक्ष्य व एनोस को परिजन रोहतक से दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

...
शुक्रवार दिन में हुई ताऊ की मौत, शनिवार सुबह जाना था स्मृति को घर
दिल्ली से रोहतक पहुंचे स्मृति के भाई कुश पांडे ने बताया कि बीमारी के चलते उसके ताऊ राजेंद्र पांडे की शुक्रवार को मौत हो गई थी। सभी बच्चे उन्हें बड़े पापा कहते थे। स्मृति से फोन पर बात हुई थी, उसे शनिवार को घर आना था। रात करीब ढाई बजे दोस्तों ने फोन करके सूचना दी कि स्मृति कार पलटने से घायल हो गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई है। वह रात को ही रोहतक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 को बड़ी बहन की है शादी, तैयारियां प्रभावित
कुश ने बताया कि उसकी बड़ी बहन प्रगति की 22 फरवरी को शादी तय है। एक दिन पहले ताऊ की मौत और अब स्मृति की हादसे में जान चली गई। इससे शादी की तैयारियां प्रभावित हुई हैं। खुशी की जगह मातम का माहौल घर में बन गया है।


किसी की गलती नहीं, अचानक पलटी कार
मृतका के भाई कुश ने बयान दिया है कि सभी दोस्त खाना खाकर लौट रहे थे। अचानक कार पलट गई, इसमें किसी की गलती नहीं है। न ही वे किसी के खिलाफ कार्रवाई करवाना चाहते हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
एसआई राजकरण, जांच अधिकारी थाना अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed