फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The car baba cheated the couple on the highway saying Shani's wrath, absconded with a gold ring and chain

कार वाले बाबा ने हाईवे पर शनि का प्रकोप बताकर दंपति को ठगा, सोने की अंगुठी व चेन लेकर हुआ फरार

Mon, 02 May 2022 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The car baba cheated the couple on the highway saying Shani's wrath, absconded with a gold ring and chain
दिल्ली हाईवे पर सांपला के पास कार में सवार एक बाबा ने बाइक सवार दंपती को पहले तो रास्ता पूछने के बहाने रुकवाया, इसके बाद शनि का प्रकोप बताकर सोने की चेन और अंगूठी उतरवाकर फरार हो गया। सांपला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांधरा निवासी नीरज ने दी शिकायत में बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पति कैलाश के साथ बाइक पर सवार होकर सांपला की तरफ आ रही थी। रास्ते में जब वे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से सफेद रंग की कार में सवार होकर आए साधु ने हार्न बजाया। साथ ही नजदीक आकर रास्ता पूछने लगा। उसने बाइक रोक दी। कार चला रहे बाबा ने कहा कि उसे नाहरा-नाहरी जाना है। कैलाश ने उसे बताया कि सांपला से बहादुरगढ़ जाना, वहां से सीधा रास्ता मिलेगा। इसी बीच उसने हाथ से कैलाश का मोबाइल ले लिया और अगले ही पल वापस दे दिया। बोला, आपके ऊपर तो शनि का प्रकोप है। 10 कदम पीछे हटकर मिट्टी उठाकर लेकर आओ। वह मिट्टी उठाने लगा तो इसी बीच उसकी पत्नी से सोने की चेन व अंगूठी ले ली। उसे भी 10 कदम पीछे जाने के लिए कहा। इसी बीच कैलाश को शक हुआ। उसने तुरंत खिड़की खोलने का प्रयास किया, लेकिन कथित बाबा ने कार को भगा दिया और वह सोने की चेन व अंगूठी साथ ले गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के एरिया में सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास किया, लेकिन कार वाले बाबा का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed