फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The canal on Sonepat Road broke, leaving residents of 83 Colony thirsty today and tomorrow.

Rohtak News: सोनीपत रोड पर टूटा रजबहा, आज व कल 83 कॉलोनी के लोग रहेंगे प्यासे

Wed, 24 Sep 2025 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The canal on Sonepat Road broke, leaving residents of 83 Colony thirsty today and tomorrow.
33 जलघर एक में पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बहता पानी। स्रोत : स
रोहतक। शहर के सोनीपत रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग का रजबहा टूटने से जल संकट पैदा हो गया है। सोनीपत स्टैंड स्थित जलघर नंबर एक से बुधवार व वीरवार को पुराने शहर की 83 कॉलोनियों में पानी नहीं आएगा। माॅडल टाउन से लेकर गोहाना अड्डे तक का एरिया भी प्रभावित रहेगा। सेक्टर-3 की पुलिया के पास रजबहे के नीचे से गुजर रही एचएसवीपी की सीवर व निगम की बरसाती पानी की लाइन धंसने से यह दिक्कत आई है।
विज्ञापन

1931 में सोनीपत स्टैंड पर शहर में पानी सप्लाई के लिए जलघर बनाया गया था। इसकी 213 मिलियन लीटर पानी स्टोर की क्षमता है। जलघर से तीन किलोमीटर दूर सोनीपत रोड स्थित जेएलएन नहर व भालौठ सब ब्रांच से पानी आता है। सेक्टर-3 की पुलिया के पास दो दिन पहले लाइन धंस गई थी। इससे रजबहा टूट गया और पानी सीवर में बहने लगा।
विज्ञापन

एचएसवीपी ने जन स्वास्थ्य विभाग से नहर से आ रहे पानी को रुकवा दिया। इसके बावजूद सीवर व बरसाती पानी की लाइन ठीक नहीं हुई। पानी सप्लाई न होने से मंगलवार सुबह जलघर एक में स्टोर किया गया पानी खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन यहां नहीं आएगा पानी
जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सुबह के समय जलघर एक से पुराने शहर में पानी की सप्लाई की जा रही थी। जलघर में पानी खत्म होने से बुधवार सुबह व वीरवार सुबह माॅडल टाउन से लेकर माता दरवाजा तक, दूसरी तरफ लाढ़ौत रोड व पुराने बस स्टैंड तक की करीब 83 कॉलोनियों में पानी नहीं आएगा। इस इलाके में पहले से ही पेयजल किल्लत रहती है। विभाग पानी के 60 टैंकर रोज पुराने शहर में भेजता है। अब सभी 83 काॅलोनियों में पानी भेजने के लिए विभाग के पास टैंकर ही नहीं बचे। ऐसे में लोगों को दो दिन पानी की किल्लत झेलनी पड़ेगी।

-----------20 दिन से सिंचाई विभाग की तरफ से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया। अब जेएलएन नहर व भालौठ सब ब्रांच में पानी आया था जिससे जलघर भरने शुरू किए थे। दो दिन पहले सेक्टर-3 की पुलिया के पास एचएसवीपी की सीवर व निगम की बरसाती पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे जलघर एक में पानी आने की जगह रजबहा टूट गया। ऐसे में दो दिन पुराने शहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी।
- संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
....
जलघर दो से आंबेडकर कॉलोनी में भी नहीं आया पानी
झज्जर रोड स्थित जलघर दो से आंबेडकर काॅलोनी में पानी की सप्लाई होती है। कॉलोनीवासी अशोक जांगड़ा, अशोक मौर्य, प्रदीप कुमार, मंजू, ईश्वर सिंह, पवन, मीनू, सीमा, शांति देवी व किताबो देवी का कहना है कि एक सप्ताह से सुबह-शाम मुश्किल से 10 से 15 मिनट ही पानी की सप्लाई आ रही। तीन माह से समस्या बनी हुई है। टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराते हैं तो अगले दिन शिकायतकर्ता से बात किए बिना ही शिकायत काे हल दिखा दिया जाता है।

------
शहर में पेयजल किल्लत व गंदे पानी की सप्लाई से आम लोग परेशान हैं। इसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार सुबह 10 बजे आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद डीसी को मांग पत्र सौंपा जाएगा।
- कुलदीप उर्फ केडी, जिला अध्यक्ष, शहरी इकाई, कांग्रेस

33 जलघर एक में पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बहता पानी। स्रोत : स

33 जलघर एक में पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बहता पानी। स्रोत : स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed