{"_id":"690794d32350f9b514025815","slug":"the-businessman-got-the-statue-of-chhotu-ram-made-for-rs-30-lakh-and-installed-it-in-jasiyas-house-rohtak-news-c-17-roh1019-755752-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कारोबारी ने 30 लाख में बनवाई छोटूराम की मूर्ति, जसिया की स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कारोबारी ने 30 लाख में बनवाई छोटूराम की मूर्ति, जसिया की स्थापित
Sun, 02 Nov 2025 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 02 Nov 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
33...गांव जसिया स्थित चौ. छोटूराम धाम में सोनीपत के शाहपुर तुर्क निवासी राकेश कटारिया व उसकी प
रोहतक। सोनीपत जिले के गांव शाहपुर तुर्क निवासी एवं कारोबारी राकेश कटारिया ने गुरुग्राम में दीनबंधु सर छोटूराम की मूर्ति बनवाई है। रविवार को जाट सेवा संघ की ओर से जसिया के छोटूराम धाम में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे।
उन्हाेंने एक कमरे के निर्माण के लिए 4 लाख एक हजार रुपये दिए। अब 30 नवंबर को मूर्ति का अनावरण होगा। रविवार को सुबह 11 बजे चेयरमैन जाट सेवा संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रणधीर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरू हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि छोटूराम धाम आने वाली पीढ़ी के लिए अहम साबित होगा।
कौशल सेंटर में पढ़कर युवा आगे बढ़ सकेंगे। समाज में जागृति आएगी। मौके पर जाट सेवा संघ की ओर से राकेश कटारिया व उनकी पत्नी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रताप सिंह दहिया, विंग कमांडर एमएस मलिक, गंगाराम पूनिया, डॉक्टर धर्मवीर राठी, सुरेंद्र मलिक, कैप्टन रामकरण दलाल, हरज्ञान मलिक, रामकिशन कुंडू व आनंद दुहन मौजूद रहे।