फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The bride had to be shot near Ismaila, the plan changed due to the presence of more vehicles of the brides

रोहतक दुल्हन गोलीकांड: गांव इस्माईला के पास गोली मारने का था प्लान, बरातियों की ज्यादा गाड़ियां होने के कारण बदला

Tue, 07 Dec 2021 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 07 Dec 2021 12:54 AM IST
सार

रोहतक शहर में बरातियों की संख्या कम हो गई तो भाली पहुंचने पर गाड़ी ओवरटेक करके रुकवा ली और वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
The bride had to be shot near Ismaila, the plan changed due to the presence of more vehicles of the brides
दुल्हन गोलीकांड में आरोपी को अदालत में पेश करने के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दुल्हन गोलीकांड में पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी साहिल को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह इस्माईला के पास ही तनिष्का को गोली मारने की तैयारी में थे, लेकिन बरातियों की गाड़ियों की संख्या ज्यादा होने के कारण साजिश बदलनी पड़ी। रोहतक शहर में बरातियों की संख्या कम हो गई। भाली पहुंचे तो दूल्हे की गाड़ी मंदिर के पास ओवरटेक करके रुकवा ली और वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

 

साहिल ने ही मारी थीं पांचों गोलियां, आलू ने अपनी पिस्तौल लोड करके दी

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दो नाबालिग साथियों ने सूचना दी कि दुल्हन की गाड़ी करीब साढ़े 10 बजे रवाना हो गई है। यहां तक कि गाड़ी का नंबर भी बताया। सांपला के प्रॉपर्टी डीलर से लूटी इनोवा गाड़ी में साहिल अपने साथी अजय उर्फ आलू व प्रवीण उर्फ भंगर के साथ इस्माईला के पास ताक में खड़ा था। साजिश थी कि वहीं पर तनिष्का की गाड़ी रुकवाकर वारदात अंजाम दी जाए, लेकिन बरातियों की गाड़ियों की संख्या ज्यादा थी।

विज्ञापन


इसके बाद दुल्हन की गाड़ी का पीछा करने का निर्णय प्लान बनाया। रोहतक के पास आउटर बाईपास से बरातियों की गाड़ियों की संख्या कम हो गई। इसके अलावा भाली गांव में पहुंचते ही दुल्हन की गाड़ी शिव मंदिर के सामने से गांव में घुसी। उसके साथ बरातियों की एक ही गाड़ी थी, जबकि अन्य गाड़ियां दूसरे रास्ते से गांव में गईं। यहीं पर मौका पाकर दुल्हन की गाड़ी ओवरटेक करके रोकी। भंगर गाड़ी में बैठा रहा, जबकि साहिल व अजय नीचे उतरे। साहिल ने सबसे पहले तनिष्का को तीन गोलियां मारीं। चौथी गोली चलाने लगा तो उसकी पिस्तौल लॉक हो गई। तभी अजय उर्फ आलू ने उसे अपनी पिस्तौल दे दी। उससे साहिल ने तनिष्का को दो गोली चलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

10 दिन का मांगा पुलिस ने रिमांड, तीन दिन का मिला

उधर, पुलिस ने आरोपी साहिल को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा। तर्क दिया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने हथियार पंजाब में छुपाया है। साथ ही आरोपी के फरार साथी को भी गिरफ्तार करना है। इसके अलावा वारदात स्थल का मुआयना भी कराया जाना है। अदालत ने तीन दिन का रिमांड मंजूर किया। वहीं, आरोपी साहिल के वकील सुशील पांचाल का कहना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पूरे तथ्य सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

वारदात के विरोध में सांपला में मंडी और बाजार रहे बंद

तनिष्का पर जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को बाजार बंद रहा। ग्रामीणों ने बाजार में रोष प्रदर्शन निकालते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सोमवार सुबह 10 बजे तक बाजार खुले रहे, लेकिन करीब साढ़े 10 बजे सैकड़ों युवा बाजार में पहुंचे और व्यापारियों से सहयोग मांगा। आग्रह किया कि इस तरह की वारदात दोबारा न हो, इसके लिए एकजुटता जरूरी है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगाें को सबक सिखाना होगा।



व्यापारियों ने प्रदर्शनकारियों का साथ दिया और शाम 4 बजे तक बाजार बंद रखा। हालांकि मेन बाजार में कई दुकानें खुली भी रहीं। शाम को चार बजे चौपाल में पंचायत में हुई, जिसमें तनिष्का के परिवार की आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया गया। कहा कि तनिष्का का दूसरी जगह उपचार करवाया जाए। परिवार को आर्थिक मदद करने पर भी सहमति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed