{"_id":"5fe392e18ebc3e3dd12f874e","slug":"the-bodies-of-baba-and-zamindar-found-in-the-well-of-village-sanghi-the-dead-bodies-are-three-days-old-rohtak-news-rtk587714987","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सांघी के कुएं में मिले बाबा व जमींदार के शव, तीन दिन पुराने हैं शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सांघी के कुएं में मिले बाबा व जमींदार के शव, तीन दिन पुराने हैं शव
विज्ञापन
The bodies of Baba and Zamindar found in the well of village Sanghi, the dead bodies are three days old
- फोटो : RohtakCity
गांव सांघी में सांघी-कथूरा सीमा के नजदीक एक कुएं के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने कुएं में 2 शवों को एक साथ देखा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना के डीएसपी, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, घिलौड़ चौकी इंचार्ज एएसआई परमजीत व अन्य पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कुएं से बाहर निकला। इसके बाद शवों की शनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस ने दोनों शवों के फोटो स्थानीय गांव सहित कथूरा गांव के लोगों को दिखाई। इसके बाद एक की पहचान कथूरा निवासी जमींदार के रूप में हुई। इसके परिजनों के बयान पर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पीजीआई भिजवाया, जहां उन्हें शवगृह में रखवाया गया। दोनों शवों का वीरवार को पोस्टमार्टम होगा।
पुलिस को दिए बयान में सतपाल ने बताया कि वह गांव कथूरा गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है। उसने बताया कि वे सात भाई व दो बहन है। इनमें से चार भाई की पहले की मौत हो चुकी है। सतपाल ने बताया कि उसका छोटा भाई महेंद्र (47) पेशे से जमींदार था। वह दो बेटों का पिता था। सतपाल ने बताया कि गांव के वाल्मीकि मंदिर में एक बाबा पिछले एक साल से रहता था। उसके साथ महेंद्र भी रहता था। दोनों अक्सर शराब का सेवन कर लेते थे। महेंद्र चार दिन से घर से लापता था। घर से जाने के बाद वह एक बार खेत में गया था और फसलों को देखा था। इसके बाद वह घर नहीं आया। बुधवार सुबह पुलिस के माध्यम से उसका शव कुएं में पड़े होने की सूचना मिली। महेंद्र के साथ कुएं में एक बाबा का भी शव मिला है। बाबा का नाम नहीं पता है, मगर वह गांव के मंदिर में रहता था।
सीन ऑफ क्राइम : पानी पीते वक्त बाबा पैर फिसलने से गिरा, बचाने के लिए जमींदार भी कुएं में कूद गया
सीन ऑफ क्राइम के अनुसार पुलिस जांच में यह सामने आया है कि कुएं में पहले बाबा गिरा है। उसके माथे पर कुएं के अंदर लगी हुई लोहे की एंगल से चोट भी लगी है। बाबा के गिरने के बाद महेंद्र उसे बचाने के लिए कुएं में कूदा है। वहीं, परिजनों ने पुलिस को बयान में बताया है कि ये दोनों कुएं पर पानी पीने के लिए रुके थे। यहां पर बाबा का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया, जिसके बाद ही महेंद्र उसे बचाने के लिए कूदा था। पुलिस को कुएं के भीतर से ही महेंद्र की चप्पल और एक देसी शराब की बोतल भी मिली है।
विज्ञापन
महेंद्र के परिजनों के बयान के पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह अचानक से हुआ एक हादसा प्रतीत हो रहा है। शव करीब तीन दिन पुराने लग रहे हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। बाबा की शनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों शवों का वीरवार को पोस्टमार्टम होगा।
- एएसआई परमजीत, घिलौड़ चौकी इंचार्ज।