फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The bike of Jhajjar's youth coming from Gohana was snatched at Makrauli toll

मकड़ौली टोल पर गोहाना से आ रहे झज्जर के युवक की बाइक छीनी

Mon, 23 Aug 2021 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
The bike of Jhajjar's youth coming from Gohana was snatched at Makrauli toll
मकड़ौली टोल पर गोहाना से आ रहे झज्जर के एक युवक की तीन युवकों ने बाइक छीन ली। सीआईए 2 ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर तीन युवकों केे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों युवक सोनीपत जिले के गांव मदीना के रहने वाले हैं। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि झज्जर जिले के गांव गांगटान निवासी सुनील ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह गोहाना रिश्तेदारी में गया था। शाम करीब छह बजे वापस बाइक पर आ रहा था। जब मकड़ौली टोल के करीब पहुंचा तो तीन युवक आए और बाइक के आगे बाइक अड़ाकर रोक लिया। इसके बाद मारपीट करके उसकी बाइक व 6 हजार रुपये की नकदी छीनकर ले गए। एसपी ने मामले की जांच सदर पुलिस के अलावा सीआईए 2 को सौंपी। सीआईए 2 प्रभारी एसआई नरेश कुमार ने छापेमारी करते हुए रविवार को मदीना गांव निवासी मोहित, नवीन व संदीप को गिरफ्तार कर लिया। संदीप मूलरूप से चुलियाना गांव का रहने वाला है, लेकिन हाल में मदीना में ही रह रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed