फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The audience was moved by the enactment of Sita's abduction.

Rohtak News: सीता हरण का मंचन देख दर्शक हुए भावुक

Mon, 29 Sep 2025 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The audience was moved by the enactment of Sita's abduction.
पुराना आईटीआई मैदान में आयोजित रामलीला के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत : आयोजक
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के पुराना आईटीआई मैदान में रविवार रात रामलीला उत्सव कमेटी की ओर से रामलीला मंच पर सीता हरण का मंचन किया गया। ऋषि वेष में आए रावण ने छल से सीता का हरण कर लिया। सीता को बचाने के लिए जटायु ने रावण से युद्ध किया। अंत में इस संघर्ष में जटायु घायल होकर जमीन पर जा गिरा। इसी तरह अन्य मंचों पर भी विभिन्न राम विवाह, राम वनवास व अन्य लीलाओं को मंचन किया गया। मार्मिक मंचन देख दर्शक भावुक हो गए।
रविवार रात नौ बजे रामलीला शुरू हुई। इसके साथ ही मंच पर राम, लक्षमण व सीता भगवा कपड़ों में नजर आए। पिता के आदेश पर पत्नी व भाई के साथ 14 वर्ष के वनवास पर निकले राम ने वन में डेरा डाला था। यहीं रावण की बहन शूर्पणखा पहुंची। राम-लक्षमण के विवाह प्रस्ताव ठुकराने पर शूर्पणखा ने उन पर हमला कर दिया। इस पर लक्षमण ने उसकी नाक काट दी। इस लीला ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर डाॅ. स्वामी परमानंद, महामंडलेश्वर स्वामी राघवेन्द्र भारती, सुरेंद्र सेठ, गगन मोंगिया, राकेश आहुजा, शलेंद्र जैन, सुशील अरोड़ा, राकेश आहुजा, राजेश जैन, सुभाष तायल ने रिमोट का बटन दबाकर रामलीला का उद्घाटन किया। इस मौके पर शंकर लाल मित्तल, सोनू जैन, नवीन बंसल, राकेश खुराना, संदीप गुप्ता, अंकित बंसल समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कृष्ण ड्रामेटिक क्लब पुरानी अनाज मंडी में सीता हरण का मंचन किया गया। पटेल नगर स्थित न्यू राम लीला कमेटी के मंच पर राम वनवास, पुराना बस स्टैंड स्थित श्री प्राचीन रामलीला सोसायटी के मंच पर राम विवाह व वनवास, लेबर चौक स्थित कुकारों वाली रामलीला कमेटी व प्रताप मोहल्ला स्थित श्री सनातन धर्म पंजाबी रामलीला क्लब के मंच पर भरत मिलाप लीला का मंचन हुआ। इस देख श्रद्धालुओं की आंखें छलक आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed