फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The arrangements were weak, the sisters' love was overwhelming

Rohtak News: इंतजाम फीके, बहनों का स्नेह पड़ा भारी

Sun, 10 Aug 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 10 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The arrangements were weak, the sisters' love was overwhelming
रोहतक से बस अड्डा पर बस में सवार होने के मशक्कत करते यात्री। संवाद - फोटो : फाइल फोटो
रोहतक। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए निशुल्क बस सुविधा परेशानी भरी रही। शनिवार को भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने निकलीं बहनों के लिए रोडवेज इंतजाम नाकाफी साबित हुए। नतीजतन, बसों के लिए दो-दो घंटे इंतजार करना पड़ा। बसों में सवार होने के लिए महिलाओं में मारामारी रही। महिलाओं व बच्चों को भी बसोें में खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

भीड़ इतनी अधिक थी कि बच्चों व महिलाओं बसों में बैठने के लिए सीटें भी कम पड़ गईं। लोगों को बसों के दरवाजों पर लटककर यात्रा करनी पड़ी। यही नहीं, रेलवे स्टेशन पर भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन में भी लोगों को बैठने के लिए जगह नहीं मिली। पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनें भी भरकर चलीं। इस कारण ट्रेनों में सवार होने से वंचित यात्रियों को निजी वाहनों का रुख करना पड़ा। बस अड्डे पर रात 8 बजे बाद तक भी यात्रियों की चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे से निकलती बसों के दरवाजों पर महिलाएं लटककर सफर करने को मजबूर हुईं। इस कारण लाेगों को निजी वाहनों की शरण लेनी पड़ी। निजी चालकों ने बसें चलाने का दावा किया है। इधर, रोडवेज अधिकारियों का आरोप है कि निजी बस संचालकों ने एक-एक चक्कर लगाने के बाद बसें खड़ी कर दीं।
बस अड्डे पर बसों के सुचारु संचालन के लिए रोडवेज कर्मचारी प्रत्येक बूथ पर नजर आए। प्रत्येक बूथ से हर 15 से 20 मिनट मेंं बसों का संचालन किया गया।
इधर, रोडवेज अधिकारियों की हिदायत पर कर्मचारियों को बाईपास पर तैनात किया गया। बसों का संचालन बाहर से न होकर बस अड्डा होकर करने के लिए यह कदम उठाया गया।
------------
जींद, सोनीपत, भिवानी व हांसी रूट रहे प्रभावित
बस अड्डे पर शनिवार को यात्रियों की संख्या अधिक रही है। इस दौरान जींद, सोनीपत, भिवानी और हांसी-हिसार मार्ग पर यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। यात्रियों ने बस दिखते ही खिड़कियों से बैग अंदर रखने का प्रयास किया। नन्हे बच्चों के साथ आईं महिलाएं भी परेशान दिखीं।
दूसरे राज्यों को जाने वाली बसों का संचालन न के बराबर रहा। राजस्थान, रामपुर व वृंदावन जाने वाली बसों का संचालन बस अड्डे से नहीं हो पाया। ऐसे में इस ओर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज अधिकारियों ने दिल्ली तक जाने का सुझाव दिया।
----------------

तीन-तीन घंटे की देरी से हुआ ट्रेनों का संचालन
उत्तर रेलवे की ओर रक्षाबंधन पर स्पेशल ट्रेन चलाई गई। प्लेटफाॅर्मों पर यात्रियों को तीन-तीन घंटे तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। एक दिन पहले ही जंक्शन से तिलक ब्रिज जाने वाली रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन संख्या-04485 तीन घंटे की देरी से रोहतक पहुंची।
रोहतक स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय शाम 3:19 बजे था जबकि ट्रेन देर शाम 18:34 बजे पहुंची। आते समय भी यह ट्रेन तीन घंटे की देरी से रही। स्टेशन पर अधिकतर पैसेंजर ट्रेनें 30 मिनट की देरी संचालित हुईं।
-------------
बस अड्डे पर अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए सभी बस चालक-परिचालकों को हिदायत दी गई थी कि बसों को अड्डे से लेकर जाएं। बारिश के कारण बस अड्डा पर हालात सामान्य रहे।
- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।
--------------
बसों में भीड़ होने का अनुमान था इसलिए ट्रेन से दिल्ली की ओर जाने की योजना बनाई। स्टेशन पर आए तो यहां भी भारी भीड़ नजर आई। ट्रेन तीन घंटे देरी चली।
- रामरती, यात्री।
--------------
सरकार की ओर से महिलाओं के लिए फ्री यात्रा सुविधा का अच्छा प्रयास है। सरकार को बसों की संख्या पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इससे यात्रियों को समय पर बसें मिल पाएंगी।
- सतीश, यात्री।
-------------
पिछले आधे घंटे से बस का इंतजार कर रही हूं। बच्चा साथ है। गोद में उठाए-उठाए थक गई हूं। जींद जाना है। दो बसें भरकर जा चुकी हैं। इंतजार कर रही हूं कि किसी बस में जगह मिल जाए।

- आरती, यात्री।

रोहतक से बस अड्डा पर बस में सवार होने के मशक्कत करते यात्री। संवाद

रोहतक से बस अड्डा पर बस में सवार होने के मशक्कत करते यात्री। संवाद- फोटो : फाइल फोटो

रोहतक से बस अड्डा पर बस में सवार होने के मशक्कत करते यात्री। संवाद

रोहतक से बस अड्डा पर बस में सवार होने के मशक्कत करते यात्री। संवाद- फोटो : फाइल फोटो

रोहतक से बस अड्डा पर बस में सवार होने के मशक्कत करते यात्री। संवाद

रोहतक से बस अड्डा पर बस में सवार होने के मशक्कत करते यात्री। संवाद- फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed