फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The armed men are unable to give up their attachment to weapons

Rohtak News: हथियार का मोह नहीं छोड़ पा रहे असलाहधारी

Fri, 19 Apr 2024 05:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
The armed men are unable to give up their attachment to weapons
रोहतक। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरम है। इसके बावजूद अब भी 39 प्रतिशत लाइसेंसी हथियार हाथों में हैं। बहुअकबरपुर, अर्बन एस्टेट, आईएमटी, महम व पुरानी सब्जी मंडी थाना हथियार जमा करवाने में पिछड़े हुए हैं, जबकि आर्य नगर थाना सबसे आगे चल रहा है।
विज्ञापन

छठे चरण में रोहतक लोकसभा सीट पर 25 मई को चुनाव होने हैं। 16 मार्च से चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। प्रदेश के अंदर रोहतक लोकसभा सीट को सबसे हॉट माना जा रहा है। इसमें तीन जिलों के 9 हलके आते हैं। 18 लाख से ज्यादा मतदाता सांसद का चुनाव करेंगे। रोहतक जिले में महम, गढ़ी सांपला-किलोई, रोहतक शहर व कलानौर हलका आता है जबकि झज्जर में झज्जर शहर, बेरी, बहादुरगढ़ व बादली हलका है। वहीं, लोकसभा का सबसे बड़ा हलका कोसली रेवाड़ी जिले में आता है। चुनाव आयोग की हिदायतों के तहत तत्काल प्रभाव से लाइसेंसी हथियार जमा करवाए जाने हैं। पुलिस के मुताबिक 7 हजार 342 लोगों के हाथों में लाइसेंसी हथियार हैं, जिनको 16 अप्रैल तक संबंधित थाने, चौकी या नजदीकी गन हाउस में जमा करवाना था। वीरवार शाम तक 61 प्रतिशत हथियार ही जमा हो सके हैं। एसपी हिमांशु गर्ग ने उन थाना प्रभारियों को कड़ी हिदायत दी है जो लाइसेंसी हथियार जमा कराने में पिछड़ रहे हैं।
विज्ञापन


थाना स्तर पर वीरवार तक जमा हुए लाइसेंसी हथियार

थाना हथियार जमा हुए (प्रतिशत में)
आर्य नगर 83
बहुअकबरपुर 50
शहर थाना 56
सिविल लाइन 53
आईएमटी 55
कलानौर 75
लाखनमाजरा 62
महम 56
पुरानी सब्जी मंडी 55
पीजीआईएमएस 73
सदर थाना 65
सांपला 61
शिवाजी कॉलोनी 73
अर्बन एस्टेट 52
....

200 लोगों ने मांगी छूट
लोकसभा चुनाव के दौरान 200 लोगों ने अर्जी देकर लाइसेंस हथियार जमा कराने से छूट मांगी है। इसमें बैंक गार्ड, आभूषण व्यापारी व पेट्रोल पंप मालिक ज्यादा हैं। एएसपी लोगेश कुमार ने सभी थाना प्रभारियों से ग्राउंड रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें से करीब 100 लोगों की रिपोर्ट आला अधिकारियों के पास पहुंच चुकी है। अब एएसपी की रिपोर्ट पर डीसी अजय कुमार व एसपी हिमांशु गर्ग की अध्यक्षता में गठित कमेटी छूट पर निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज गति से हथियार जमा कराने की हिदायत दी गई है। 61 प्रतिशत हथियार जमा हो गए हैं। उन थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई हैं, जहां अभी कम हथियार जमा हुए हैं।

एएसपी लोगेश कुमार, रोहतक

सभी प्रत्याशी आने पर तय होंगे संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र
लोकसभा चुनाव के दौरान रोहतक की सीट पर प्रदेश ही नहीं, देश के भी नेताओं की निगाह हैं, जहां भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। पिछली बार भाजपा ने कांग्रेस से पहली बार सीट छीन ली थी। अबकी बार कांग्रेस ने सीट वापस छीनने के लिए पूरा जोर लगा रखा है। चाहे कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं हो सका है, लेकिन दीपेंद्र हुड्डा लगातार प्रचार कर रहे हैं। साथ ही इनेलो व जजपा प्रत्याशी भी घोषित होने बाकी हैं। अभी आधिकारिक तौर पर भाजपा से डॉक्टर अरविंद शर्मा व बसपा से राजेश कुमार प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी प्रत्याशी मैदान में आने के बाद ही संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र घोषित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed