फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The app has become a hindrance in the census work in rural areas, while the shortage of enumerators in urban areas has increased the challenge.

Rohtak News: जनगणना कार्य में ग्रामीण क्षेत्र में एप बनी बाधा, शहरी क्षेत्र में प्रगणकों की कमी से बढ़ी चुनौती

Wed, 06 May 2026 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The app has become a hindrance in the census work in rural areas, while the shortage of enumerators in urban areas has increased the challenge.
फोटो-52: बहादुरगढ़ के नगर परिषद कार्यालय में आंगनबाड़ी वर्करों को किट देते नगर परिषद अधिकारी। संव
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में एक मई से शुरू हुए जनगणना कार्य को लेकर कई तरह की चुनौतियां सामने आ रही हैं। जहां ग्रामीण इलाकों में तकनीकी दिक्कतें कार्य में बाधा बन रही हैं, वहीं शहरी क्षेत्र में प्रगणकों की कमी से प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना के लिए इस्तेमाल हो रहे मोबाइल ऐप के कारण प्रगणकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क की कमजोर स्थिति के चलते एप समय पर नहीं खुल पाता और ओटीपी आने में भी देरी होती है।
विज्ञापन

कई गांवों में लोगों का सहयोग भी पूरी तरह नहीं मिल पा रहा है। कसार गांव और जाखौदा गांव में प्रगणकों को ग्रामीणों ने शुरुआत में जानकारी देने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में सरपंच और पटवारियों के हस्तक्षेप से स्थिति संभली और कार्य आगे बढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में प्रगणकों की कमी बड़ी समस्या बनी हुई है। मंगलवार को आंगनबाड़ी वर्करों को किट वितरित की गई, लेकिन उनमें से कई को मोबाइल और ऐप चलाने में दिक्कत आ रही है। अग्रवाल कॉलोनी का उदाहरण सामने है जहां छह में से केवल दो प्रगणक ही काम पर लौटे हैं। सुपरवाइजर पुनीत ने बताया कि इस स्थिति की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

इसके अलावा एक और समस्या यह है कि शहरी क्षेत्र के कई प्रगणकों की ड्यूटी साल्हावास और झज्जर के अधिकारियों व कर्मचारियों की लगा दी गई है जिससे स्थानीय स्तर पर जनगणना कार्य प्रभावित हो रहा है। इन तमाम चुनौतियों के बीच प्रशासन द्वारा समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन मौजूदा हालात में जनगणना कार्य की गति धीमी पड़ती नजर आ रही है।



मैं अग्रवाल कॉलोनी में सुपरवाइजर हूं। यहां पर 6 प्रगणकों में से मात्र दो ही आए हैं। ऐसे में काम मंद गति से चल रहा है। आंगनबाड़ी वर्कर तो काम करने से ही मना कर रही हैं। कुछ को फोन चलाने में परेशानी है। -पुनीत, सुपरवाइजर




ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या के कारण एप पर लॉगिन व ओटीपी की समस्या आ रही है। मगर यह अस्थाई है। साथ ही गांवों में ग्रामीण जनगणना कार्य में सहयोग ठीक से नहीं कर रहे हैं लेकिन जहां भी समस्या होती है तुरंत सरपंच व पटवारियों के सहयोग से इसका समाधान किया जा रहा है। जनगणना कार्य सुचारू चल रहा है। -सुदेश, तहसीलदार, बहादुरगढ़।

फोटो-52: बहादुरगढ़ के नगर परिषद कार्यालय में आंगनबाड़ी वर्करों को किट देते नगर परिषद अधिकारी। संव

फोटो-52: बहादुरगढ़ के नगर परिषद कार्यालय में आंगनबाड़ी वर्करों को किट देते नगर परिषद अधिकारी। संव

फोटो-52: बहादुरगढ़ के नगर परिषद कार्यालय में आंगनबाड़ी वर्करों को किट देते नगर परिषद अधिकारी। संव

फोटो-52: बहादुरगढ़ के नगर परिषद कार्यालय में आंगनबाड़ी वर्करों को किट देते नगर परिषद अधिकारी। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article