{"_id":"6621999d075c65f8700e27d4","slug":"the-amount-of-money-the-customer-deposits-for-the-jewellery-the-capital-price-will-be-decided-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109616-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ग्राहक गहनों के लिए जितना पैसा जमा करेगा, उतनी ही पूंजी का भाव तय होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ग्राहक गहनों के लिए जितना पैसा जमा करेगा, उतनी ही पूंजी का भाव तय होगा
Fri, 19 Apr 2024 03:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
18jjrp30 झज्जर में मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के लोग बैठक करते हुए।स्त्रोत आयोजक
झज्जर। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की बैठक हरिपुरा बाजार स्थित मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के जिला कार्यालय पर हुई। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि बैठक में मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के नवनियुक्त जिला प्रधान नरेश वर्मा दुजाना, तहसील झज्जर प्रधान डॉ. सुभाष वर्मा, तहसील बादली प्रधान रविन्द्र बामडोला व मातनहेल प्रधान पारस वर्मा का स्वागत किया गया।
सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के मुख्य संरक्षक जोगेन्द्र सिंह वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष लखीराम सोनी, प्रदेश महामंत्री जयपाल लांबा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार लांबा का धन्यवाद किया। बैठक में फैसला किया गया कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। रविन्द्र सोनी ने बताया कि हमारे गांवों और शहरों में स्वर्णकार एवं ग्राहक के बीच में एक-दूसरे में विश्वास का गहरा संबंध रहा है।
इस मौके पर फैसला किया गया कि ग्राहक गहनों के लिए जितना पैसा जमा करेगा, उतनी ही पूंजी का भाव तय होगा। ग्राहक को बकाया रकम आभूषण लेते वक्त देनी होगी। मुंह जुबानी भाव तय नहीं माना जाएगा। इस अवसर पर जयपाल लांबा, नरेश दुजाना, सुभाष वर्मा, भूप सिंह वर्मा, पारस वर्मा, रविन्द्र बामडोला, ललित वर्मा, नरेश राणा, कृष्ण सिलाना, राकेश लांबा, नरेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, नीरज सोनी, मुकेश सोनी मौजूद रहे।