फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The allegations of the shopkeepers - less cement and more use of sand

दुकानदारों का आरोप- सीमेंट कम व रेत का ज्यादा हो रहा इस्तेमाल

Mon, 04 Apr 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The allegations of the shopkeepers - less cement and more use of sand
हिसार रोड निर्माण पर दुकान बनाने के लिय खोदाई करते श्रमिक। संवाद
रोहतक। हिसार रोड पर बन रहीं दुकानों की गुणवत्ता पर अब आपत्ति उठने लगी है। दुकानदारों का आरोप है कि सीमेंट कम व रेत ज्यादा मिलाया जा रहा है। इससे लाखों रुपये देने के बाद भी दुकान मजबूत नहीं बनेगी। वहीं, ठेकेदार की सोमवार तक 10 दुकानें खाली नहीं करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी से उनमें रोष है। दुकानदारों ने कहा कि दुकानें चार माह में बनेंगी। ऐसे में व्यापार ठप हो जाएगा और परिवार के पालन-पोषण में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार हिसार रोड और पुरानी सब्जी मंडी रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। चौड़ीकरण की जद में पुरानी सब्जी मंडी की 103 और हिसार रोड की 83 दुकानें आ रही हैं। इन दुकानदारों को स्थापित करने के लिए निगम ने हुडा से जमीन खरीदी है। अब अलग-अलग ठेका उठाकर दुकानों का निर्माण शुरू करवा दिया है। हिसार रोड के दुकानदारों में बन रही दुकानों की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से दुकानों की नींव भरने का काम किया है, उससे दुकान ज्यादा मजबूर नहीं बनेगी। वहीं, ठेकेदार की सोमवार तक 10 दुकानें खाली नहीं करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की हिदायत से उनमें रोष पनपने लगा है। उनका कहना है कि उनकी दुकान के निर्माण के लिए जितनी जमीन चाहिए, उतनी में दीवार खड़ी करके काम किया जा सकता है। चूंकि सभी दुकानें बनने में कम से कम चार माह लगेंगे। जब वह दुकान पूरी तरह से खाली कर देंगे तो उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करने में दिक्कत आएगी। दुकानदारों ने कहा कि वह यह बात नगर निगम के अधिकारियों से कह चुके हैं फिर भी दुकान पूरी तरह से खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों की पांच सदस्यीय टीम करेगी निगरानी
हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष राजेश लुंबा ने हिसार रोड पहुंचकर दुकानदार व ठेकेदार से बातचीत करके पूरे मामले को समझा। उन्होंने हिसार रोड के प्रधान श्यामलाल सचदेवा से कहा कि वह दुकानों की गुणवत्ता की निगरानी के लिए पांच सदस्यीय दुकानदारों की टीम बनाएं। टीम लगातार निर्माण पर नजर रखेगी। यदि कहीं गड़बड़ी दिखे तो तुरंत जानकारी दें ताकि समय रहते सख्त कदम उठाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार बोले-रेत ज्यादा और सीमेंट कम लग रहा
दुकानों के निर्माण में रेत ज्यादा और सीमेंट कम लग रहा है। जिसकी वजह से दुकानें मजबूत नहीं बनेगी जबकि लाखों रुपये का दुकानदारों ने भुगतान किया है।
- हरीश कुमार सिक्का
ठेकेदार ने हिदायत दी है कि पांच अप्रैल को दुकान खाली कर दें। ऐसा नहीं करने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। दुकान तोड़ने के बाद ही निर्माण करेंगे।
- जगत सिंह
दुकान खाली कर देंगे तो तीन-चार माह कैसे परिवार का पालन-पोषण करेंगे। हम कह चुके हैं कि जितनी जगह चाहिए, उतने में दीवार खड़ी करके काम कर लें।
- शम्मी
निगम दुकानें बनवा रहा है मगर कोई अधिकारी गुणवत्ता देखने नहीं आता। काफी मात्रा में रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे दुकान मजबूत नहीं बन सकती है।
- कमल
दुकानों के निर्माण में सीमेंट कम व रेत ज्यादा लग रही है। निगम के अधिकारी देखने नहीं आ रहे। इस पर कड़ाई से अंकुश लगना चाहिए ताकि दुकानें मजबूत बनें।
- अर्जुन कुमार
वर्जन -
दुकानों के निर्माण की गुणवत्ता की दुकानदार शिकायत कर रहे हैं। अब ठेकेदार ने दस दुकानदारों से कह दिया है कि सोमवार तक खाली कर दें। इससे तो काफी दिक्कत होगी।
- श्यामलाल सचदेवा, प्रधान हिसार रोड
गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए दुकानदारों की टीम बनवा दी है, जो निगरानी करेगी। दुकानें खाली करने के मसले पर ठेकेदार से बात कर समस्या का रास्ता निकाला है।
- राजेश लुंबा, जिलाध्यक्ष हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड
दुकानों के निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। यदि दुकानदारों को दिक्कत या परेशानी है, तो अधिशासी अभियंता योगराज छिकारा और एमई सुनील सचदेवा से सीधे बात करें।

- डॉ. नरहरि बांगड़, नगर आयुक्त रोहतक
प्रधान ने दुकानदारों से पांच अप्रैल तक दुकानें खाली करने के लिए कहा है, मेरी तरफ से नहीं कहा गया है। रही बात रेत ज्यादा लगाने की तो मैंने दुकानदारों से कह दिया है कि वह अपने लोगों की ड्यूटी लगवा दें। जब भी मिक्सचर चले, वह वहां मौजूद रहें। यदि कहीं मानक का पालन नहीं हो रहा हो, तो काम रुकवाकर बताएं।
- सिकंदर पावड़िया, ठेकेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed