{"_id":"68d9888b6862aabd2405cd7d","slug":"the-aim-of-the-governments-schemes-is-to-empower-workers-and-youth-ramavatar-rohtak-news-c-17-roh1020-735783-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं का उद्देश्य श्रमिकों व युवाओं को सशक्त बनाना : रामअवतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं का उद्देश्य श्रमिकों व युवाओं को सशक्त बनाना : रामअवतार
विज्ञापन
34 आईएमटी स्थित एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर के सभागार में श्रम विभाग की ओर से श्रमिक सम्मान व जाग
रोहतक। आईएमटी स्थित एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर के सभागार में रविवार को श्रम विभाग की ओर से श्रमिक सम्मान व जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि सरकार की ओर से श्रमिकों व युवाओं को आत्मनिर्भर व रोजगारपरक बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। कौशल विकास व युवा सशक्तिकरण विभाग इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ रहा है।
राम अवतार वाल्मीकि ने कहा कि समारोह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज और राष्ट्र की असली धुरी श्रमिक वर्ग को नमन करने का अवसर है। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन गुरुग्राम में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। हम सभी जानते हैं कि श्रमिक ही राष्ट्र निर्माण के स्तंभ हैं। वे खेतों में अन्न उगाने से लेकर कारखानों में उत्पादन करने तक, सड़कों और पुलों से लेकर महानगरों की ऊंची इमारतों तक भारत की प्रगति की हर कहानी में हमारे श्रमिकों का पसीना और परिश्रम शामिल है।
एसडीएम आशीष कुमार, श्रम विभाग के सहायक निदेशक बलराम कुंडू, लेबर इंस्पेक्टर ग्रेश्वर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
ईएसआई शुरू कर रहा 13 नए अस्पताल
मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि श्रम विभाग हरियाणा की ओर से प्रदेश के 22 जिलों में 113 अंत्योदय आहार योजना के तहत श्रमिक कैंटीन खोली गई हैं जिसमें श्रमिकों को 10 रुपये में उच्च गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। महिलाओं की श्रम शक्ति में भागीदारी बढानें, उनकी आय में वृद्धि करने व अर्थव्यवस्था में अधिक योगदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने सुरक्षा व आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की है। श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए ईएसआई 13 नए अस्पताल शुरू कर रहा है। इसमें 157 निजी अस्पतालों को पैनल पर जोड़ा गया है। संवाद