फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The aim of the farmer is to produce high quality food grains: Subhash Sharma

किसान का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता के खाद्यान्न की पैदावार लेना : सुभाष शर्मा

Mon, 25 Aug 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 25 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The aim of the farmer is to produce high quality food grains: Subhash Sharma
रोहतक। शहर के नितानंद पब्लिक स्कूल में कुदरती खेती अभियान के तहत हरियाणा के जैविक किसानों के लिए वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें महाराष्ट्र के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जैविक किसान सुभाष शर्मा ने किसानों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफल जैविक किसान उच्च पौष्टिकता का अन्न ही उच्च मात्रा में नहीं उगाता। वह मिट्टी, पानी और पर्यावरण का उत्पादन भी करता है। सफल जैविक किसान पैसे के पीछे नहीं भागता। उसका उद्देश्य तो उच्च गुणवत्ता के खाद्यान्न की अच्छी पैदावार लेना होता है।
विज्ञापन

कुदरती खेती अभियान के संयोजक फूल कुमार ने बताया कि जैविक खेती के अपने 30 साल के अनुभव को सुभाष शर्मा ने मिट्टी का स्वास्थ्य सुधारने, बीज उपचार व कीट नियंत्रण के कई उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जैविक खेती में सफलता के लिए आवश्यक है कि खेत का 2 प्रतिशत हिस्सा पशुपालन, 3 प्रतिशत हिस्सा जल संरक्षण और 30 प्रतिशत हिस्सा पेड़ों के लिए रखना चाहिए। शेष 65 प्रतिशत रकबे में फसल लेने से आमदनी व पैदावार दोनों भरपूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed