फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The aim of education is human welfare: Prof. Rajbir Singh

शिक्षा का उद्देश्य मानव कल्याण : प्रो. राजबीर सिंह

Wed, 06 Oct 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The aim of education is human welfare: Prof. Rajbir Singh
शिक्षा का सही मायने में उद्देश्य सामुदायिक सेवा और मानव कल्याण है। ये विचार एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग प्रायोजित ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) के उद्घाटन पर व्यक्त किए। इसका आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (इमसॉर) द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में सामुदायिक सेवा विषय लागू करेगा। इसके तहत हर विद्यार्थी को नियमित रूप से सामुदायिक सेवा में भाग लेना होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत सामुदायिक सोच व संपोषणीयता पर महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक आयोजित स्वच्छता पर्व इसी दिशा में एक प्रयास था। इस सत्र में सेंटर फॉर डिसेबिलिटीज स्टडीज की स्थापना की गई है। हरियाणा वेलफेयर सोसाइटी फॉर पर्सन्स विद हियरिंग एंड स्पीच इंपेयरमेंट की अध्यक्ष डॉ. शरणजीत कौर ने कहा कि समावेशी समाज की स्थापना समय की जरूरत है। समाज के सभी वर्गों, खासकर दिव्यांगजनों से संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना होगा। इस वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में लाना होगा। नई शिक्षा नीति में सांकेतिक भाषा लागू करना सकारात्मक पहल है। एआईसीटीई के सदस्य प्रो. मन्नू वोहरा ने कहा कि तकनीकी विषयों के विद्यार्थियों को सामुदायिक सेवा से जुड़ना बेहद जरूरी है। स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर सुवल सी कुंभकर ने संपोषणीय समाज व सामुदायिक सेवा के जरिए सोशल कनेक्टिविटी पर व्याख्यान दिया। एफडीपी के संयोजक डॉ. रामफूल ओहलाण ने एफडीपी का उद्देश्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed