{"_id":"6845f3a20a4bef82120ecb3f","slug":"the-agenda-of-the-corporation-meeting-is-ready-it-will-be-sent-to-the-councilors-today-rohtak-news-c-17-roh1019-668627-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निगम की बैठक का एजेंडा तैयार, आज पार्षदों के पास भेजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निगम की बैठक का एजेंडा तैयार, आज पार्षदों के पास भेजा जाएगा
विज्ञापन
08सीटीके23 : महाबीर कॉलोनी में नाले से गायब स्लैब, जहां गिरने से घायल हो सकते हैं राहगीर। स्रोत
विजेंद्र कौशिक
रोहतक। नगर निगम सदन की वीरवार को होने वाली बैठक का एजेंडा तैयार हो गया है। रविवार को छुट्टी के दिन नगर निगम आयुक्त आनंद शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिकारियों की बैठक ली और एजेंडे को अंतिम रूप दिया। यह एजेंडा सोमवार को पार्षदों के पास भेजा जाएगा। साथ ही अन्य प्रस्ताव मांगे जाएंगे।
मार्च 2025 में हुए नगर निगम चुनाव के बाद 12 जून को सदन की चौथी बैठक होगी। 9 मई को हुई तीसरी बैठक में एडहॉक कमेटियों के गठन का प्रस्ताव सदन में रखा गया था, लेकिन भाजपा के 7 पार्षद सहमति न बनने पर वॉकआउट कर चले गए थे। एक माह बाद मेयर ने अब 12 जून को सदन की बैठक बुलाई है। इसे लेकर जो पत्र पार्षदों को भेजा गया है, उसमें लिखा है कि विकास कार्यों पर विचार विमर्श किया जाएगा। अब सोमवार को एजेंडा पार्षदों को भेजा जाएगा।
...
ये प्रस्ताव रखे जाएंगे सदन में
-अप्रैल की बैठक में मेयर ने पार्षदों से एक-एक करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे थे। ज्यादातर पार्षद प्रस्ताव दे चुके हैं, जिनके एस्टीमेट निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच ने बनाए हैं। अब सदन में प्रस्तावों की सूची पास होने के लिए रखी जाएगी।
विज्ञापन
-शहर की सड़कों व गलियों की सफाई का कार्य हाईकोर्ट में केस चलने के कारण बंद पड़ा है। ऐसे में निगम रात को सफाई का नए सिरे से टेंडर जारी करेगा, इसके लिए पांच करोड़ का टेंडर दो साल के लिए जारी किया जाना है। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सदन में रखा जाएगा।
-नगर निगम ने सार्वजनिक शौचालयों को निजी एजेंसी को देने के बजाय एसोसिएशन व सामाजिक संस्थाओं को देने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रति शौचालय सीट 3 हजार रुपये मासिक व प्रति यूरिन पोट 1500 रुपये संचालन समिति को निगम देगा। इस प्रस्ताव को भी मंजूरी के लिए सदन में रखा जाएगा।
-पेयजल, सीवर व नालों की सफाई के कार्यों के प्रस्ताव भी सदन के एजेंडे में शामिल होंगे।
....
सांसद व विधायकों को अलग से भेजा सदन की बैठक का निमंत्रण
मेयर की तरफ से सभी 22 पार्षदों को 12 जून को सदन की बैठक का प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें रोहतक शहर, कलानौर व गढ़ी-सांपला-किलोई हलके के विधायकों का नाम शामिल है। निगम प्रशासन की तरफ से अलग से सांसद व तीनों विधायकों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है।
वर्जन-
12 जून को सदन की बैठक होगी, जिसका नगर निगम की तरफ से एजेंडा फाइनल हो गया है। एजेंडे की कॉपी सोमवार को सभी पार्षदों को भेजी जाएगी। रविवार को छुट्टी के दिन निगम आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
-नमिता सिंह, सचिव एवं संयुक्त आयुक्त नगर निगम
..........
सहमति से गठित की जाएं एडहॉक कमेटियां
-मेयर को चाहिए कि 12 जून से पहले सभी भाजपा पार्षदों की बैठक बुलाएं और सर्वसम्मति से एडहॉक कमेटियों के लिए सदस्यों के नाम तय करें। क्योंकि सदन में भाजपा का बहुमत है। 22 में से 14 पार्षद पार्टी के हैं।
-कपिल नागपाल, पार्षद वार्ड 7
....
पहले सीनियर व डिप्टी मेयर का चयन अनिवार्य
नगर निगम एक्ट के तहत एडहॉक कमेटियों के गठन से पहले सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चयन होना चाहिए। प्रस्ताव के लिए अलग से पत्र जारी किया जाए।
-नीरा भटनानगर, पार्षद वार्ड 6