फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The administration took steps to address the menace of monkeys, dirty water and incomplete construction.

Rohtak News: सुनारिया निवासी बोले- बंदरों के आतंक, गंदे पानी व अधूरे निर्माण को लेकर कदम उठाए प्रशासन

Fri, 05 Jun 2026 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The administration took steps to address the menace of monkeys, dirty water and incomplete construction.
18-वैदिक भक्ति साधन आश्रम में लगे आर्य वीरांगना प्रशिक्षण शिविर में शामिल प्रतिभागी। स्रोत दल
फोटो: 20,21
विज्ञापन

लोगो...
- वीरवार को मेरा गांव-मेरी शान चौपाल कार्यक्रम में नगर निगम के सहायक अभियंता तरुण कथूरिया ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन समाधान का आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सुनारिया गांव में बुनियादी सुविधाओं व अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने वीरवार को आयोजित मेरा गांव-मेरी शान चौपाल कार्यक्रम में नगर निगम के सहायक अभियंता तरुण कथूरिया के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने जल निकासी, बंदरों की परेशानी, पेयजल किल्लत, अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने व सफाई जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाई।
ग्रामीणों का कहना था कि गांव में 13 सफाई कर्मचारी होने के बावजूद सफाई की व्यवस्था बदहाल रहती है। इनमें से कुछ कर्मचारी तो सफाई के लिए पहुंचते ही नहीं है। इनकी संख्या भी बढ़ाने की मांग की गई। गांव में जल निकासी की बड़ी समस्या है। तालाब गाद से भरे पड़े हैं और लंबे समय से इनकी सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

इस कारण गलियाें व अन्य स्थानों पर पानी जमा हो जाता है। इससे गांव वासियों को परेशानी होती है। गांव के लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। बंदर कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में सप्लाई का पानी गंदा आता है। कई बार तो आता ही नहीं है। जलघर में सफाई तक नहीं होती, टैंकों में लंबी घास उगी हुई है। सार्वजनिक बैंक्वेट हॉल और डोभ की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य अधूरा है। इन समस्याओं को सुनकर सहायक अभियंता तरुण कथूरिया ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्हाेंने कहा कि सभी समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा।
----
गांव में जलघरों की सफाई का बुरा हाल है। बीच में जलापूर्ति वाली पाइपलाइन टूटी रहती है। गांव में कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। मेडल भी आते हैं। स्टेडियम होना चाहिए ताकि प्रतिभाएं निखर सकें।
- अमित बुधवार, सुनारिया
-------
गांव में कार्यक्रम कराने के लिए कोई सार्वजनिक स्थल नहीं है। इसलिए एक बैंक्वेट हॉल या सेंटर बनना चाहिए। जलघर में सफाई व मरम्मत की समस्या है। पीने के पानी की दिक्कत भी है। इन पर ध्यान देना चाहिए।
- सतेंद्र, सुनारिया
---------
गांव में पीने के पानी व निकासी की समस्या भी लगातार बनी हुई है। गांव में एक और पार्क होना चाहिए ताकि लोग सुबह-शाम टहल सकें।
- कुलदीप बुधवार , सुनारिया
-------
कुछ घरों की वजह से सुनारिया से डोभ की तरफ जाने वाला रास्ता अधूरा पड़ा है। इसका समाधान होना चाहिए। कई बार अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं।
- शील कुमार, सुनारिया
-------
गली के निर्माण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस पर ध्यान देना चाहिए। बंदरों की समस्या भी बनी हुई है।
- राजकुमार, सुनारिया
------
गांव में पेयजल की समस्या बनी हुई है। जलघरों में टैंकों की सफाई तक नहीं होती है। जल निकासी की समस्या बनी हुई है। पाइपलाइन बिछाकर मुख्य सीवरेज लाइन से इसको जोड़ा जाना चाहिए।
- मनदीप, सुनारिया
----
जलघर में सफाई व पुरानी पाइपलाइन को बदलने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। निगम के सभी अधिकारियों को मिलकर शिकायत कर चुके हैं लेकिन बस आश्वासन दिए जाते हैं। काम होने में बहुत अधिक लगता है।

- श्रीभगवान, सुनारिया
-----
वर्जन
स्टेडियम, सार्वजनिक कम्यूनिटी सेंटर व पार्क संबंधी समस्याएं सामने आई हैं। स्टेडियम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सफाई कर्मियाें को लेकर सामने आई समस्या को हल किया जाएगा। निकासी के लिए दो जोहड़ पर निगम की तरफ से मोटर लगाई जा चुकी है। दो अन्य जोहड़ पर भी लगाने के लिए एस्टीमेट बना दिया है। डोभ गांव की तरफ जाने वाली सड़क के अधूरे निर्माण को लेकर जल्द उच्च अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।
- तरुण कथूरिया, सहायक अभियंता नगर निगम रोहतक

18-वैदिक भक्ति साधन आश्रम में लगे आर्य वीरांगना प्रशिक्षण शिविर में शामिल प्रतिभागी। स्रोत दल

18-वैदिक भक्ति साधन आश्रम में लगे आर्य वीरांगना प्रशिक्षण शिविर में शामिल प्रतिभागी। स्रोत दल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed