फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The administration swung into action as soon as the FIR was filed. The ADC visited the home and assured the construction of an indoor stadium.

Rohtak News: एफआईआर दर्ज होते ही हरकत में आया प्रशासन, घर पहुंचे एडीसी, इंडोर स्टेडियम का दिया भरोसा

Tue, 09 Dec 2025 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The administration swung into action as soon as the FIR was filed. The ADC visited the home and assured the construction of an indoor stadium.
हार्दिक राठी। फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज होने के तीसरे दिन प्रशासन हरकत में आया है। घटना के 13 दिन बाद सोमवार को एडीसी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में जांच कमेटी सोमवार को हार्दिक के घर पहुंची। पिता संदीप राठी को गांव में इंडोर स्टेडियम बनवाने का भरोसा दिया।
कमेटी सदस्यों ने कहा कि सांसद कोटे से मिले 18.50 लाख रुपये का बजट कम रहेगा। ऐसे में डी प्लान के तहत मिलने वाले बजट से भी काम कराया जाएगा। 25 मिनट हार्दिक के परिजनों से मिलने के बाद एडीसी ने स्टेडियम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

25 नवंबर को बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी गांव के स्टेडियम में अभ्यास कर रहे थे। सीने पर पोल गिरने से उसकी मौत हो गई थी। खेल मंत्री गौरव गौतम, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, इनेलो नेता अभय चौटाला ने गांव पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने खेलमंत्री से मांग की थी कि गांव में हार्दिक राठी के नाम से इंडोर स्टेडियम बनाया जाए। मंत्री ने मांग पूरी करने का भरोसा दिया था। डीसी ने 26 नवंबर को पत्र जारी कर पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी।
कमेटी में जिला खेल अधिकारी व पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता को शामिल किया गया था। खास बात यह है कि खेल विभाग व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के खिलाफ ही लाखनमाजरा थाने में एफआईआर दर्ज है।
...
पिता ने अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कराई एफआईआर दर्ज
25 नवंबर को हार्दिक के साथ हुई घटना के बाद किसी बड़े अधिकारी ने परिवार से मुलाकात नहीं की। शनिवार को हार्दिक के पिता संदीप राठी ने लाखनमाजरा थाने में लिखित शिकायत दी। पंचायती राज, खेल विभाग व ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
---------
जांच कमेटी ने 25 मिनट की पिता से बात, घटनास्थल का भी किया निरीक्षण
सोमवार दोपहर से पहले एडीसी नरेंद्र कुमार, खेल विभाग व पंचायती राज विभाग के अधिकारी सबसे पहले हार्दिक के घर पर पहुंचे। लाखनमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर समरजीत सिंह भी साथ रहे। 25 मिनट तक हार्दिक के पिता व परिजनों से बात की। भरोसा दिया कि इंडोर स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यालय स्तर पर भी फाइल चल रही है। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। एडीसी ने कहा, जल्द जांच रिपोर्ट तैयार करके डीसी को सौंप दी जाएगी। खेल स्टेडियम में मौजूद सभी पोल उखाड़ने के निर्देश दिए हैं।
वर्जन
एडीसी ने कहा है कि गांव में इंडोर स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सांसद निधि कोटे से मंजूर 18.50 लाख रुपये का बजट कम है, इसलिए डी प्लान के तहत बजट लिया जाएगा। एडीसी ने स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। दोपहर बाद पूर्व जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह भी मिलने आए और अपना पक्ष रखा।

- संदीप राठी, हार्दिक के पिता
...
केस दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं। एडीसी न केवल परिवार से मिले बल्कि मौके का मुआयना भी किया। जल्द पंचायती राज व खेल विभाग से टेंडर से जुड़ा रिकाॅर्ड मांगा जाएगा।
- इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, प्रभारी थाना लाखनमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed