फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The administration has issued the proposed collector, claims and objections will be registered till March 30.

Rohtak News: प्रशासन ने जारी किए प्रस्तावित कलेक्टर, 30 मार्च तक दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां

Sun, 29 Mar 2026 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The administration has issued the proposed collector, claims and objections will be registered till March 30.
रोहतक। जिले की तहसील रोहतक, सांपला, महम, कलानौर एवं उप-तहसील लाखनमाजरा के लिए वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कलेक्टर रेट तैयार कर लिए गए हैं। इन प्रस्तावित कलेक्टर रेट को जिले की आधिकारिक वेबसाइट व जमाबंदी पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। सुझाव व आपत्तियां भेजने की अंतिम तिथि 30 मार्च दोपहर एक बजे निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि यदि किसी भी आमजन को इन प्रस्तावित कलेक्टर रेट के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव है तो वे अपनी बात रख सकते हैं। अपने सुझाव/आपत्तियां लिखित रूप में उपायुक्त कार्यालय की एचआरआरए शाखा, भूतल, पुरानी बिल्डिंग, कमरा नंबर 23 में जमा करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ई-मेल के माध्यम से भी सुझाव भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि संबंधित उपमंडल अधिकारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के कार्यालयों की ई-मेल आईडी पर भी आमजन अपनी आपत्तियां/सुझाव भेज सकते हैं। ई-मेल आईडी hrarohtak@gmail.com, sdm.rohtak@hry.nic.in, sdmsampla@gmail.com, sdm.meham@hry.nic.in, tehsilrohtak@gmail.com, tehsilsampla@gmail.com, tehsildarmeham@gmail.com, tehsilkalanaur@gmail.com व tehsilmajra@gmail.com पर सुझाव भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी सुझावों एवं आपत्तियों पर जिलास्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा विचार किया जाएगा। इसके बाद वर्ष 2026-27 के लिए कलेक्टर रेट को अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आमजन से समय सीमा में अपने सुझाव एवं आपत्तियां अवश्य प्रस्तुत करने की अपील की है। इससे पारदर्शिता एवं जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed