फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The accused who was running away after robbing a car was caught from the spot, sent to jail by the court

Rohtak News: कार लूटकर भाग रहे आरोपी को मौके से दबोचा, अदालत ने भेजा जेल

Sat, 29 Mar 2025 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The accused who was running away after robbing a car was caught from the spot, sent to jail by the court
रोहतक। ताऊ देवी लाल पार्क के पास वीरवार रात को कार को लूटने के 10 मिनट में ही पुलिस ने न सिर्फ कार बरामद की, बल्कि गाड़ी लूट के आरोपी को भी काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गिझी गांव निवासी रोहित के रूप में हुई। वह वर्तमान में रोहतक के राजीव नगर में रहता था। सेक्टर- 1 निवासी धर्मवीर शर्मा वीरवार देर रात कुत्तों को खाना खिलाने के लिए ताऊ देवी लाल पार्क के पास गए थे।
विज्ञापन

कुत्तों काे खाना खिलाने के बाद जब उन्होंने घर जाने के लिए कार का दरवाजा खोलकर चाबी लगाई तो उसी दौरान एक युवक आया। उसने दरवाजे पर खड़े कार मालिक को पीछे धक्का देकर गिरा दिया और गाड़ी लेकर भाग गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी तो अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी प्रदीप दहिया और शहर की ईआरवी आरोपी की धर पकड़ के लिए दौड़ी। आरोपी को तिकोना पार्क के पास घेर लिया। इस दौरान आरोपी खुद को घिरा देखकर गाड़ी से बाहर आकर हाथ खड़े कर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से गाड़ी बरामद करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी ने बढ़ाया पुलिसकर्मियों का मनोबल
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने कार लूट को अंजाम देने के आरोपी को मौके से काबू करने पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के कार्य की तारीफ की है। वहीं, ईआरवी 599 पर तैनात कर्मचारियों को शाबाशी देते हुए अन्य कर्मियों को भी उनकी तरह सतर्कता से काम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा टियागो कार लूटने के आरोपी को पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए काबू कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
- गुलाब सिंह, डीएसपी रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed