{"_id":"66f523c4051cbc75dc00726b","slug":"the-accused-of-theft-escaped-from-police-custody-in-rohtak-was-arrested-again-after-three-hours-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: चोरी का आरोपी पुलिस हिरासत से हुआ फरार, तीन घंटे बाद फिर हुआ गिरफ्तार; ताला तोड़कर चुराया था सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: चोरी का आरोपी पुलिस हिरासत से हुआ फरार, तीन घंटे बाद फिर हुआ गिरफ्तार; ताला तोड़कर चुराया था सामान
Thu, 26 Sep 2024 02:35 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:35 PM IST
सार
आरोपी सूरज ने सामान लाने के लिए झुग्गी में घुसने की बात कही और अंदर चला गया। झुग्गी के अंदर से ही आरोपी निकालकर फरार हो गया। आरोपी सूरज के काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पुलिस झुग्गी में गई तो देखा कि वह वहां से फरार हो चुका था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के थाना आईएमटी पुलिस की हिरासत से चोरी का एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब पुलिस आरोपी को चोरी किए गए सामान बरामद के लिए कबीर कॉलोनी लेकर गई थी। हालांकि करीब 3 घंटे की बाद ही पुलिस ने आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी के खिलाफ चोरी के अलावा भी एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दो दिन पहले आईएमटी थाना क्षेत्र के बसंत विहार स्थित एक मकान के सामने खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर ठक-ठक के गिरोह के सदस्य सूरज ने नकदी और सामान चुरा लिया था। पुलिस ने आरोपी को कबीर कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर सामान की बरामद के लिए फिर से कबीर कॉलोनी झुग्गी में लेकर गई।
विज्ञापन
आरोपी सूरज ने सामान लाने के लिए झुग्गी में घुसने की बात कही और अंदर चला गया। झुग्गी के अंदर से ही आरोपी निकालकर फरार हो गया। आरोपी सूरज के काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पुलिस झुग्गी में गई तो देखा कि वह वहां से फरार हो चुका था। आनन फानन पुलिस ने और फोर्स बुलाई और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। करीब 3 घंटे झाड़ियों की खाक छानने के बाद आरोपी को झुग्गियों से ही फिर से गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट पुलिस का कहना है कि बरामद की के दौरान आरोपी मौका पाकर फरार हो गया था हालांकि कुछ ही देर बाद उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एक और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।