फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The accused of cheating is on two day remand, recovery attempt

Rohtak News: ठगी का आरोपी दो दिन के रिमांड पर, रिकवरी का प्रयास

Mon, 17 Jun 2024 04:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
The accused of cheating is on two day remand, recovery attempt
रोहतक। महाजन पड़ाव निवासी विधवा के बेटे की शादी कराने के लिए तंत्र-मंत्र कर साढ़े 16 लाख की ठगी के आरोपी राहुल जैन को पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अब आरोपी से ठगी गई राशि बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक शुक्रवार को महाजन पड़ाव निवासी आशा ने सिटी थाने में शिकायत दी थी कि फरवरी 2017 में उसके पति का देहांत हो गया था। उसके बेटे गौरव की अभी शादी नहीं हुई है। पड़ोस में किराये के मकान में रहने वाले राहुल जैन ने कहा कि वह हरिद्वार व गुरुग्राम में भी रह चुका है, जहां तंत्र-मंत्र का काम सीखा है। आपके ग्रह-नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे हैं। तंत्र-मंत्र से ग्रहों को ठीक कर दूंगा। इसके बाद घर में शांति हो जाएगी और बेटे की शादी भी हो जाएगी। वह आरोपी राहुल जैन की बातों में आ गई। आरोपी ने उससे 16 लाख 53 हजार रुपये की नकदी व जेवरात ठग लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed