फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The accused involved in the robbery of 91 lakhs in Delhi came

दिल्ली में हुई 91 लाख की लूट में शामिल आरोपी हाथ आया

Sat, 30 Apr 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The accused involved in the robbery of 91 lakhs in Delhi came
रोहतक। सेक्टर एक में हुई ढाई करोड़ की लूट के शक में पुलिस ने सांपला में दबिश दी। करोड़ों की लूट का तो खुलासा नहीं हो सका, लेकिन दिल्ली के करोलबाग की 91 लाख की लूट का आरोपी सांपला निवासी नकुल उर्फ अंकित काबू आ गया। उसके पास देसी पिस्तौल भी बरामद हुआ है। सांपला थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा प्रथम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनेश ने बताया कि सात मार्च को दिल्ली के एक कारोबारी के कर्मचारी मनोज कुमार अपने साथी शिवम के साथ चांदनी चौक से 91 लाख रुपये लेकर आ रहे थे। रास्ते में रोहतक रोड की तरफ जाने वाले फैज रोड की रेड लाइट पर चार-पांच युवकों ने रोक लिया। पहले तो स्कूटी गिरा दी। इसके बाद आंखों में स्प्रे मारकर नकदी से भरा बैग छीन लिया। डीजीबी थाने में केस दर्ज हुआ था। दिल्ली पुलिस ने खुलासा करते हुए साफ किया था कि सोनू दरियावपुर गैंग ने वारदात अंजाम दी। मामले में दिल्ली पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपी रोहतक निवासी नरेंद्र उर्फ छोटू, नसीम, विक्की उर्फ नरेश, सागर उर्फ भोला व दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से लूट की 39 लाख की रकम भी बरामद हुई थी।
विज्ञापन

मनाली जा रहे थे लूट के बाद, पंजाब के राजपुरा में धरे गए
दिल्ली पुलिस ने पूछताछ में खुलासा किया था कि लूट के बाद आरोपी मनाली घूमने जा रहे थे। दिल्ली पुलिस को इसकी भनक लग गई। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने आरोपियों केे जीटी रोड पर पीछा किया। इसके बाद पंजाब के राजपुरा के पास उन्हें धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के डेढ़ लाख लेकर चला गया अमृतसर, फिर उज्जैन
अब रोहतक पुलिस ने मामले में सांपला निवासी नकुल उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अंकित ने बताया कि वारदात के बाद उसे डेढ़ लाख रुपये दिए गए। कहा गया कि अभी तो खर्चा पानी ले लीजिए, बाकी हिसाब बाद में करेंगे। इसके बाद वह पहले पंजाब के अमृतसर चला गया। वहां पर 15 दिन तक रहा। वहां से मध्यप्रदेश के उज्जैन में चला गया। जब पैसे खत्म हो गए तो वापस सांपला आ गया। इसी बीच पुलिस को भनक लग गई कि सांपला निवासी नकुल लूट में शामिल रहा है। रोहतक पुलिस ढाई करोड़ की लूट को लेकर पहले ही परेशान है। तुरंत दबिश देकर आरोपी को काबू किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी तो दिल्ली की 91 लाख की लूट का आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed