{"_id":"6772f96b7551f93960038906","slug":"the-accused-came-in-4-vehicles-and-fired-indiscriminately-on-students-in-mdu-rohtak-news-c-17-roh1019-572354-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू में छात्र पर अंधाधुंध फायरिंग 4 गाड़ियों में सवार होकर आए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू में छात्र पर अंधाधुंध फायरिंग 4 गाड़ियों में सवार होकर आए आरोपी
विज्ञापन
एमडीयू की लाइब्रेरी में आए खेड़ी साध के छात्र पर सोमवार शाम चार गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
छह-सात राउंड फायरिंग के बावजूद विक्की किसी तरह बच गया। हमलावर मौके से भाग गए। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पिछले सप्ताह भी एमडीयू में सोनीपत जिले के छिछड़ाना के युवक ने खुद के माथे में गोली मारकर आत्महत्या की थी।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि एमडीयू में लाइब्रेरी के नजदीक एक छात्र पर फायरिंग हुई है। सीआईए प्रथम से लेकर पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खेड़ी साध निवासी विक्की से पूछताछ की। विक्की ने पुलिस को बताया कि वह एमएड का छात्र रहा है। पीएचडी में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर रखा है। मंगलवार को दाखिले के लिए साक्षात्कार होना है। इसके के लिए लाइब्रेरी में आया था। गाड़ियों में 10 से 12 युवक आए। वह लड़कों के हॉस्टल के पास हॉट पर दोस्तों के साथ बैठा था।
एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी। वह जान बचाने के लिए भाग निकला। युवक भी पीछे दौड़ने लगे। फिल्मी अंदाज में हुई अचानक फायरिंग से विवि में हड़कंप मच गया। सुरक्षा गार्ड व दूसरे छात्र एकत्रित हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
शक के आधार पर एक आरोपी काबू, पूछताछ कर छोड़ा : बताया जा रहा है कि वारदात के बाद जब आरोपी भाग रहे थे, तब सुरक्षा गार्डों ने एक संदिग्ध युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में उसे पूछताछ कर छोड़ दिया गया। सूचना पाकर सीआईए प्रथम भी मौके पर पहुंची गई और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने विवि में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में एक कार तेजी से गुजरती दिखाई दी। उसका नंबर निकालकर जांच पड़ताल की। हालांकि, हमलावरों का सुराग नहीं लग सका। शक है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते ही वारदात अंजाम दी गई है।
एक सप्ताह पहले छात्र ने गोली मारकर की थी आत्महत्या : विवि में पहले भी फायरिंग होती रही है। 24 दिसंबर को सोनीपत जिले के गांव छिछड़ाना गांव निवासी सुमित परीक्षा देने विवि में आया था, जो शूटिंग का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी रहा है। परीक्षा के बाद उसने खुद के माथे में शूटिंग के लिए प्रयोग की जाने वाली रिवाॅल्वर से गोली मार ली थी। अगले दिन उसने दम तोड़ दिया था।