फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tender for maintenance of parks ended, permission sought to extend it

Rohtak News: पार्कों की देखरेख का टेंडर खत्म, आगे बढ़ाने के लिए मांगी अनुमति

Wed, 17 Apr 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 17 Apr 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tender for maintenance of parks ended, permission sought to extend it
झज्जर। शहर के 7 पार्कों की देखरेख का टेंडर पिछले 16 से खत्म हो चुका है। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी तीन अलग-अलग एनजीओ ने ले रखी है। अब टेंडर खत्म होने के चलते नगर परिषद ने टेंडर की अवधि आगे बढ़ाने के लिए जिला नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। चुनाव आचार संहिता के चलते नया टेंडर नहीं लगाया जा सकता, ऐसे में नगर परिषद की तरफ से आचार संहिता हटने तक पुराने टेंडर की अवधि बढ़ाने को लेकर जिला नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

यहां बता दे कि शहर में कुल 7 पार्क हैं, जिनकी देखरेख, साफ-सफाई का जिम्मा तीन अलग-अलग एनजीओ के पास हैं। एक एनजीओ के पास चार, एक के पास दो और एक के पास एक पार्क की जिम्मेदारी है। इनका काम पार्काों की साफ-सफाई रखना, घास, पेड़-पौधों की छंटाई, माली रखना होता है। इस टेंडर की अवधि 31 मार्च को खत्म हो चुकी है और अब इसे खत्म हुए 16 दिन बीत चुके हैं। फिलहाल एनजीओ को आगे टेंडर बढ़ने की कहकर काम कराया जा रहा है। यदि अवधि नहीं बढ़ती है तो पार्कों के रखरखाव को लेकर दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन

शहर के अधीन हैं 7 पार्क

नगर परिषद के अधीन झज्जर शहर में 7 पार्क हैं। इनमें सबसे बड़ा झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर शहीदी पार्क है। इसके अलावा मातूराम पार्क, ब्रह्मचारी सुभाष आर्य पार्क, महाराजा अग्रसेन स्वर्ण जयंती पार्क, टाउन पार्क, राव मंगली राम पार्क और रेवाड़ी रोड स्थित बल्लू वाली कुई पार्क शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




झूलों की हालत खराब

शहर के पार्कों में लगे झूलों की हालत खराब है। कई पार्कों में झूले टूट भी चुके हैं । मातूराम पार्क में सभी झूले टूटे हुए हैं। यह पार्क 2014 में बनाया गया था। अब यहां लगा एक भी झूला ठीक नहीं है।

15 लाख रुपये का बजट किया हुआ है पास

नगर परिषद ने शहर के पार्कों के विकास के लिए 15 लाख रुपये का बजट पास किया हुआ है। इसके तहत पार्कों में झूले लगाए जाने हैं, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी अब तक यह काम शुरू नहीं हो पाया है। नगर परिषद ने इनके टेंडर भी लगाए थे।




वर्जन

पार्काें के रखरखाव का टेंडर खत्म हो चुका है। यह 7 तीन एनजीओ के पास हैं। फिलहाल वह काम कर रही हैं। टेंडर को चुनाव के लिए नया नहीं लगाया जा सकता, इसलिए आगे बढ़ाने के लिए जिला नगर आयुक्त से अनुमति मांगी गई है।
मनदीप सिंह, एमई, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed