{"_id":"6727cae7fc07f1b1b9010ba4","slug":"temperature-six-degrees-higher-than-normal-farmers-should-not-rush-to-sow-wheat-rohtak-news-c-17-roh1019-537178-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सामान्य से छह डिग्री ज्यादा तापमान, गेहूं बिजाई के लिए जल्दबाजी न करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सामान्य से छह डिग्री ज्यादा तापमान, गेहूं बिजाई के लिए जल्दबाजी न करें किसान
विज्ञापन
सांपला। किसानों ने गेहूं की बिजाई की तैयारी शुरू कर दी है। नवंबर का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। अधिकतम तापमान गेहूं के बिजाई के अनुकूल नहीं है। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो गेहूं की बिजाई के लिए दिन का तापमान 27 डिग्री के आसपास होना चाहिए। रविवार दोपहर दो बजे 32 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अगर अब बिजाई की जाती है तो नुकसान हो सकता है। वैज्ञानिकों ने किसानों को तापमान बिजाई के अनुकूल होने पर बिजाई करने की सलाह दी है।
बिज बिक्री केंद्रों पर लग रही है किसानों की कतार
कृषि विभाग की ओर से हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्रों पर गेहूं का बीज भेजना शुरू कर दिया। जहां किसान बीज को हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। विभाग के एसडीओ डॉक्टर संदीप ने बताया कि फिलहाल अगेती बिजाई के लिए किसान डब्ल्यूएच 1270, 303, 296, 222 व 187 वैरायटी की बिजाई कर सकते हैं। बीज खरीदते समय दुकानदार से पक्की रसीद अवश्य लें।
अभी बिजाई में कोई देरी नहीं
कृषि विभाग के गुणवत्ता जांच अधिकारी डॉक्टर राकेश ने कहा कि फिलहाल दिन का तापमान ज्यादा है। किसानों को तापमान अनुकूल होने का इंतजार करना चाहिए। अभी बिजाई में कोई देरी नहीं है। अनुकूल तापमान पर बिजाई करेंगे तो उत्पादन भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
दो लाख बैग डीएपी खाद की जरूरत
रबी सीजन में गेहूं, सरसों, मटर, चना व जौ आदि फसलों के लिए किसानों को करीब 2 लाख बैग डीएपी खाद की जरूरत होती है। इस बार रोहतक में एक लाख पांच हजार हेक्टेयर में गेहूं बिजाई का लक्ष्य रखा गया है। सरसों का एरिया करीब 10 हजार हेक्टेयर है। हाल में किसानों को डीएपी खाद का संकट परेशान कर रहा है। किसानों को जरूरत के हिसाब से डीएपी नहीं मिल रहा। कई किसानों की शिकायत है कि कुछ दुकानदार डीएपी खाद लेने पर बीज और दवाइयां भी साथ में बेच रहे हैं।
कृषि विभाग लगा रहा डीएपी खाद के रैक
उधर कृषि विभाग का कहना है कि डीएपी के रैक लग रहे हैं। हाल में इफको कंपनी का रैक लगा, जिसमें 14 हजार बैग मिले हैं। कुछ किसान जरूरत से ज्यादा भी खाद लेकर स्टॉक कर लेते हैं, जिसकी वजह से कमी होती है। जिले में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं रहेगी।
20 रुपये में मिलेगा जीवाणु टीका
किसान अपनी फसल का अच्छा उत्पादन लेने के लिए कृषि विभाग से जीवाणु टिक खरीद सकते हैं। यह टीका विभाग के केंद्रों पर 20 रुपये में खरीदा जा सकता है। विभाग अधिकारियों का कहना कि गेहूं के लिए 1 एकड़ में चार टीके, सरसों में एक एकड़ में एक टीका लगाने की जरूरत होती है।