फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Temperature reaches 46, power cuts hit overnight

Rohtak News: पारा पहंचा 46 पार, रातभर बिजली कटौती की मार

Sun, 26 May 2024 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 May 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 46, power cuts hit overnight
गढ़ी बोहर में ट्रांसफार्मर में धमाका होने के बाद तेल गिरने से ट्रांसफार्मर के नीचे लगी आग। संवा
रोहतक। रविवार को तापमान पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़कर 46.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर भी उबलने लगे हैं। इससे अघोषित कटौती बढ़ गई है। शनिवार को रातभर बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। पूरी रात आधे घंटे के बाद अघोषित कट लगते रहे। पाड़ा मोहल्ला, ग्रामीण एरिया, गढ़ी बोहर, जनता कॉलोनी में रात भर बिजली ठप रही और सुबह पानी की आपूर्ति बाधित रही। गढ़ी बोहर में ट्रांसफार्मर में भी आग लगने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही।
विज्ञापन


रविवार को कई क्षेत्रों में लो और हाई वोल्टेज बिजली से उपकरण जलने का खतरा बना रहा। लोग बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर पूरी रात फोन मिलाते रहे, लेकिन फोन व्यस्त रहा। इसके चलते शिकायत तक नहीं लिखवाई जा सकी।
विज्ञापन


बॉक्स

गर्मी के चलते बाजारों में सन्नाटा, व्यापार प्रभावित

किला रोड व शोरी बाजार में दिनभर लोगों की भीड़ रहती थी, अब वह दोपहर बाद तक पूरी तरह से सूने रहते हैं। मुख्य बाजार के दुकानदार प्रेम कंसल ने बताया कि गर्मी व लू के थपेड़ों के कारण बाजार में करीब 50 प्रतिशत ग्राहक कम हो गए है। गर्मी में लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है, इससे बाजार से ग्राहक एकदम गायब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
वार्ड 20, एकता कॉलोनी और राजीव नगर के सैकड़ों लोगों ने निगम पार्षद सूरजमल किलोई के कार्यालय पर पहुंचकर बिजली पानी न होने के कारण रोष प्रकट किया। लोगों ने कहा भीषण गर्मी में घरों में न पीने के लिए पानी है और न ही बिजली है। बिजली न होने के कारण बच्चे और बूढ़े बीमार हो रहे है। रात में लोग गलियों और छतों पर बैठकर रात गुजारते हैं। लोगों ने यह सभी समस्याएं निगम पार्षद को बताई। पार्षद ने बिजली बोर्ड एसडीओ को फोन कर बताया तार जलने के कारण तीन दिन से इलाके में बिजली नहीं है। एसडीओ ने कहा जेई और विभाग के कर्मचारी तार बदल रहे है, और नया ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत लगी तो वह भी लगा देंगें।
वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed